सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आगरा में फिर से जीवंत होंगे छत्रपति शिवाजी महाराज; जाग उठेगी वो निशानी जहाँ पड़े थे उनके कदम... महाराष्ट्र और UP सरकार ने मिलाया कंधे से कंधा

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर बनाएंगे शिवाजी महाराज का स्मारक, पर्यटन विभाग को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी।

Ravi Rohan
  • Mar 22 2025 10:52AM

उत्तर प्रदेश के आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने की योजना को हरी झंडी मिल गई है। महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार को एक शासनादेश (जीआर) जारी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना की घोषणा कर दी थी।

शिवाजी महाराज और आगरा का ऐतिहासिक संबंध

छत्रपति शिवाजी महाराज का आगरा से गहरा नाता रहा है। इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि मुगल शासक औरंगजेब ने उन्हें आगरा में नजरबंद कर दिया था। हालांकि, 1666 में वे अपने बेटे के साथ चतुराई से वहां से भाग निकले थे। इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए अब उसी जगह पर उनका स्मारक बनाने की तैयारी हो रही है।

औरंगजेब की कब्र पर विवाद के बीच आया फैसला

इस सरकारी आदेश की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम के बीच महाराष्ट्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से शिवाजी महाराज के स्मारक को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

भूमि अधिग्रहण और धन जुटाने की प्रक्रिया होगी शुरू

स्मारक निर्माण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में इतिहासकारों की एक विशेष समिति गठित की गई है। शासनादेश में यह स्पष्ट किया गया है कि पर्यटन विभाग को स्मारक के निर्माण, भूमि अधिग्रहण और आवश्यक वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परियोजना के पूरे होने के बाद आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर को और अधिक सशक्त पहचान मिलेगी।
 
 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार