सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा के लिए वोटिंग जारी... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर वोटिंग जारी है।

Rashmi Singh
  • Feb 5 2025 9:57AM

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। राजधानी की सभी 70 सीटों पर चल रही वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डाला वोट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला. इस मतदान केंद्र को बेहद खास अंदाज में सजाया गया है। वोट डालने के बाद राष्ट्रपति ने पोलिंग बूथ के बाहर फोटो भी खिंचवाई। 

सीएम आतिशी ने किया मतदान

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'धर्म युद्ध में भगवान हमारे साथ हैं। धर्म युद्ध में काम और सत्य की जीत होगी।  इस चुनाव में बीजेपी और दिल्ली पुलिस ने गुंडागर्दी की है। दिल्ली पुलिस ने चुनाव में बीजेपी की मदद की है। 

मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली में किया मतदान

आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसौदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसी पोलिंग बूथ पर उनकी पत्नी सीमा सिसौदिया ने भी वोट डाला। 

एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी ने किया मतदान

> विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने तुगलक क्रिसेंट स्थित एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
> केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ आनंद निकेतन के माउंट कार्मेल स्कूल में वोट डाला।
> दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने अपनी पत्नी के साथ मोतीबाग के मतदान केंद्र पर वोट डाला।
> बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने जनपथ स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

राहुल गांधी ने किया मतदान

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी वोट डालने के लिए निर्माण भवन मतदान केंद्र पहुंचे और यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने आनंद निकेतन में माउंट कार्मेल स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार