इनपुट- संस्कार मिश्रा, लखनऊ
शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।
आज दिनांक 06.09.2024 को नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह एवं अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति संजय यादव व तहसीलदार अरविन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में ग्राम-चांदन के गाटा संख्या-195 क्षेत्रफल 0.423 हे० राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज भूमि नगर निगम में निहित सम्पत्ति है। उक्त भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में व राजस्व निरीक्षक अविनाश चन्द्र तिवारी व लेखपालगण शक्ति वर्मा, आनन्द व आशुतोष एवं पुलिस बल की उपस्थिति में भूमि पर किये गए कब्जे को शांतिपूर्वक ढंग से हटवा दिया गया।उक्त अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि की बाजारू मूल्य रू0-1 करोड़ 20 लाख लगभग है।