सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बाइक से भिड़ा कर गिरा दिया दोनों हिन्दू बेटियों को; खींच लिया नाबालिग का दुपट्टा और फाड़ दिए कपड़े... सहारनपुर में सिराज और इमरान की औलाद पर FIR दर्ज

मोबाइल नंबर न देने पर सिराज और इमरान के बेटे ने 2 हिन्दू लड़कियों को पीटा

Rahul Panday
  • Mar 22 2025 11:45AM

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 1 नाबालिग सहित 2 हिन्दू लड़कियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। दोनों पीड़िताएँ स्कूल की छात्रा है जिनसे घर लौटने के दौरान यह बदतमीजी की गई है। आरोपितों के नाम सिराज और इमरान का बेटा आशु है। लड़कियों को बाइक भिड़ा कर गिरा दिया गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार (20 मार्च 2025) की है।  

यह मामला सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र नकुड़ का है। गुरुवार को यहाँ एक कॉलेज में पढ़ने वाली 2 लड़कियाँ  साइकिल से घर आ रहीं थीं। इसमें एक लड़की नाबालिग है जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है। भी पीछे से गाँव गोकलपुर के रहने वाले सिराज और इमरान का बेटा आशु बाइक से इन लड़कियों के पीछे लग गए। ये दोनों आरोपित लड़कियों के बगल बाइक लगा कर उनको छेड़ने लगे। 

आरोप है कि इमरान के बेटे और सिराज ने पीड़िताओं के मोबाइल नंबर माँगे। जब पीड़िता ने नहीं दिया तो बाइक से ठोकर मार कर उसे साइकिल सहित नीचे गिरा दिया गया। थोड़ी ही देर बाद यही हरकतें दूसरी लड़की के साथ भी की गई। जब पीड़िताओं ने आरोपितों की हरकत का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। लड़कियों की चुन्नी (दुपट्टा) खींचा गया और उनके कपड़े फाड़ डाले गए। सुदर्शन न्यूज़ के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। 

दोनों लड़कियाँ मदद की गुहार लगाती रहीं। इसी दौरान आसपास के कुछ राहगीर वहाँ पहुँचे। लोगों को आता देख कर सिराज और इमरान का बेटा वहाँ से भाग निकले। घटना के ही दिन दी गई अपनी शिकायत पर पीड़ित पिता ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 78 और 351 (3) के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया है। मामले की जाँच व आरोपितों की तलाश की जा रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार