छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें विधानसभा सत्र, किसान सम्मान समारोह और पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकें शामिल हैं।
सीएम साय सुबह 9:40 बजे अपने निवास, सिविल लाइंस, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 9:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक वे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक और विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद 12:20 बजे विधानसभा से निकलकर 12:30 बजे शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, सड्डू, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे 1:15 बजे तक आरक्षित समय में रहेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 1:20 बजे शांति सरोवर से प्रस्थान कर 1:35 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। वहां वे 1:40 बजे से 3:15 बजे तक आयोजित "किसान सम्मान समारोह" में शिरकत करेंगे और किसानों को सम्मानित करेंगे। 3:15 बजे वे वहां से प्रस्थान कर 3:30 बजे नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे 4:15 बजे तक आरक्षित समय में रहेंगे।
4:15 बजे वे विधानसभा परिसर से रवाना होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे, जहां 4:30 बजे से 5:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। 5:30 बजे वे भाजपा कार्यालय से निकलकर नवीन मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे।
7:00 बजे से 9:00 बजे तक वे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे, जिसके बाद वे 9:20 बजे अपने निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे और शेष समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों में वे कार द्वारा यात्रा करेंगे।