सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP: कुशीनगर में भी मिली एक मस्जिद जो सरकारी रिकॉर्ड में थी अदृश्य; हुई शिकायत तो दिखने लगी साफ़-साफ़... जल्द चलेगा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अवैध मस्जिद और ईदगाह निर्माण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

Rashmi Singh
  • Mar 22 2025 11:03AM

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लैंड जिहाद का मामला सामने आया है। मदनी मस्जिद के एक हिस्से को नक्शे के विपरीत बनाए जाने मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की गई है।  दरअसल, तमकुही तहसील के गड़हिया चिंतामन गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पर मस्जिद और ईदगाह का अवैध निर्माण किया गया था। इस मामले को लेकर प्रशासन ने अब कार्रवाई करते हुए 20 मार्च 2025 (गुरुवार) को नोटिस चस्पा (चिपकाया) किया है। 

 प्रशासन ने नोटिस में कहा है कि अवैध रूप से बनी मस्जिद और ईदगाह को खुद ही ध्वस्त किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो न सिर्फ इन्हें गिराया जाएगा, बल्कि इसके खर्च की राशि भी संबंधित पक्ष से वसूली जाएगी।

क्या है पूरा मामला ? 

यह घटना हाटा के करमहा तिराहा से जुड़ी है, जहां 8 फरवरी 2025 को नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में चार मंजिला मदनी मस्जिद के एक हिस्से को गिराया था। यह कार्रवाई नक्शे के खिलाफ निर्माण के आरोप में की गई थी। इस मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

गड़हिया चिंतामन में मस्जिद और ईदगाह के निर्माण की जानकारी तब सामने आई जब ग्रामवासी अरविंद किशोर शाही ने 23 सितंबर 2024 को जन सूचना अधिकारी से जानकारी मांगी। जांच में यह पाया गया कि जिस भूमि पर मस्जिद और ईदगाह का निर्माण हुआ है, वह गाटा संख्या 645 और 648 में सार्वजनिक भूमि और रास्ते के रूप में दर्ज है।

इस जानकारी के बाद, 27 जनवरी 2025 को एसडीएम कोर्ट तमकुही ने इस भूमि से कब्जा हटाने का आदेश दिया। इसके बाद, 20 मार्च 2025 को प्रशासन ने मस्जिद और ईदगाह पर नोटिस चस्पा किया, जिसमें 15 दिन के भीतर इन्हें खुद ही गिराने की चेतावनी दी गई है।

आपको बताते चले कि सुदर्शन न्यूज़ लगातार देशभर में लैंड जिहाद के खिलाफ सबुतों सहित खबरें दिखा रहा है। इन खबरों का सार्थक असर भी सामने आ रहा है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार