उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म-छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां मुख्तार कुरैशी ने एक बच्ची के साथ रेप किया और दूसरी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं, पुलिस ने कल यानी 23 मार्च,2025 को जवाबी कार्रवाई में घेराबंदी कर फायरिंग की, जिसके बाद गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। फिर, उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह मामला जिले के सासनी का है।
बता दें कि जब मुख्तार कुरैशी ने अपने गांव के पास में ही रहने वाली दो बच्चियों को हैवानियत का शिकार बनाया। जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी मिली, उसी समय पुलिस ने जांच शुरू की। जब युवक ने खुद को पुलिस द्वारा घिरता हुआ पाया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की तो गोली युवक के पैर में जाकर लग गई, जिसके कारण वो घायल हो गया। अब अस्पताल में उसका इलाज जारी हैं। बोबी सासनी क्षेत्र एक गांव में किराए के मकान में रहता है और वहीं कबाड़ की दुकान चलाता है। वह मूल रूप से थाना सासनी क्षेत्र के कसावान मौहल्ला का रहने वाला है।
घटना के अनुसार, आरोपी बोबी कुरैशी ने दोनों मासूम बच्चियों को खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले लिया था। आरोपी ने 8 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और दूसरी के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को सासनी कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौकी के पास स्थित शक्ति वन में घेर लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उसे मुठभेड़ में पकड़ लिया।
पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी के घायल होने के बाद, जब यह जानकारी फैली कि आरोपी मुस्लिम है, तो हिंदू संगठन के लोग अस्पताल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को शांत कर लिया।