सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मजदूरों पर कश्मीरी अंदाज़ में पत्थरबाजी; नासिक और नागपुर के बाद अब महाराष्ट्र का ही कोपरगांव... अजीम, अमजद और मजीद पर FIR

महाराष्ट्र के कोपरगांव शहर से एक मामला सामने आया है। यहां इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा मामूली कारण पर हिंदू मजदूरों पर पत्थरबाजी और मारपीट की गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए।

Deepika Gupta
  • Mar 25 2025 7:23PM

महाराष्ट्र के कोपरगांव शहर से एक मामला सामने आया है। यहां इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा मामूली कारण पर हिंदू मजदूरों पर पत्थरबाजी और मारपीट की गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। हमलावरों में गांधी नगर के निवासी अजीम करीम शेख, अमजद जहाबाद पठान, मजीद राशिद पठान और अन्य चार से पांच लोग शामिल थे। यह मामला कोपरगांव शहर पुलिस थाने में शिकायतकर्ता योगेश मोरे द्वारा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस घटना की पूरी जांच कर रही है। ये घटना सोमवार (24 मार्च 2025) की है। 

 यह घटना कोपरगांव के नई आईटीआई इमारत के पास की है। यहाँ ठेकेदार योगेश दत्रात्रेय कुछ मजदूरों सहित डामरीकरण का कार्य करवा रहे थे। तभी वहां से कुछ लोग बाइक से जबरन निकलने की कोशिश करने लगे। बाइक सवारों को रोका गया तो वो झगड़े पर उतारू हो गए। यह झगड़ा धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। बाइक सवारों ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इनके नाम अजीम करीम शेख, अमजद जहाबाद पठान, मजीद राशिद पठान आदि बताए जा रहे हैं। 

घटना में 4-5 अन्य लोग भी शामिल थे जिनको शिकायत में अज्ञात में बताया गया है। इन सभी ने न सिर्फ ठेकेदार योगेश बल्कि उनके मजदूरों पर पत्थरबाजी की। इस पत्थरबाजी की चपेट में काम कर रहे वो मजदूर भी आ गए जिनका झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था। पथराव में घायल मजदूरों को अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा। पत्थरबाजी की सूचना जैसे ही आसपास फैली, लोग नाराज हो गए। 

हिन्दू संगठनों ने कार्रवाई की माँग को ले कर हंगामा शुरू कर दिया। हिंसा की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची थी। पुलिस ने योगेश से शिकायत ले कर कार्रवाई शुरू कर दी। हमले एक बाद हमलावर फरार हो गए हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। FIR में अजीम करीम शेख, अमजद जहाबाद पठान, मजीद राशिद पठान आदि नामजद किए गए हैं। इन सभी पर गंभीर धाराएँ लगाई गई हैं। बताते चलें कि अभी कुछ ही दिनों पहले मुस्लिम भीड़ ने नासिक और नागपुर में भी हिंसा की थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार