उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पुलिस ने गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। यहां पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मामला सोमवार (23 अप्रैल 2025) का है।
यह घटना स्वार थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आरोपियों में मुर्तजा नामक आरोपी शामिल है, जबकि गोली लगने से इमरान नामक दूसरा आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल इमरान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की और इस गिरोह के अन्य सदस्याओं के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने गो-तस्करों के आरोपियों को गिरफ्तार किया। बिजनौर जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोकशी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपियों, सद्दाम और इरशाद को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इनके दो अन्य साथियों को भी दो तमंचों और गौवध के औजारों सहित गिरफ्तार किया है।