सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ज़ोन 8 के कार्यों की समीक्षा बैठक

उक्त बैठक में सुषमा खर्कवाल ने कहा है कि ज़ोन अंतर्गत नए वेंडिंग जोन बनाये जाने हेतु संबंधित अधिकारी को आदेशित किया गया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jul 19 2024 11:14PM

इनपुट- संस्कार मिश्रा,लखनऊ

 
आज महापौर की अध्यक्षता में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति में ज़ोन 08 के समस्त पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ नगर निगम मुख्यालय अंतर्गत राजकुमार हॉल में बैठक आहूत गयी। जिसमें पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को सामने रखा और उन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया
 
उक्त बैठक में सुषमा खर्कवाल ने कहा है कि ज़ोन अंतर्गत नए वेंडिंग जोन बनाये जाने हेतु संबंधित अधिकारी को आदेशित किया गया। साथ ही वर्षा ऋतु के दृष्टिगत की ऐसे क्षेत्र जहां पर जल भराव अत्यधिक मात्रा में हो रहा है, वहां पर पंप लगाकर ततकाल प्रभाव से जलनिकासी की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को पार्षद गणों के साथ साथ ही ज़ोन 08 अंतर्गत ऐसी जगहों जहां आबादी न होने के बाद भी सड़क निर्माण कराया गया है, उसके दृष्टिगत ज़ोन 08 के अभियंत्रण विभाग की ऐसी समस्त पत्रावलियों की जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए।साथ ही ज़ोन के सभी अधिकारियों को मा. पार्षदों के फोन न उठाए जाने पर आपत्ति जाहिर करते हुए फोन उठाये जाने हेतु निर्देशित किया।
 
इसके अतिरिक्त समस्त पार्षदगणों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखा और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त एवं प्रभारी ज़ोन 08 डॉ अरविंद कुमार राव, महेश चंद्र वर्मा मुख्य अभियंता सिविल,जोनल अधिकारी अजीत राय, अधिशासी अभियंता एससी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवम कर्मचारीगण मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार