सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

"भारत में रहना होगा तो... राम कृष्ण की जय कहना होगा", जन्माष्टमी कार्यक्रम में MP के CM मोहन यादव के तीखे तेवर

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव ने कहा- जो भारत की खाता है, कहीं और का बजाता है, ये नहीं चलेगा।

Ravi Rohan
  • Aug 26 2024 7:26PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पूरे एक्शन में नजर आए। सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने माफिया को चेतावनी दी और कानून तोड़ने वालों के लिए अधिक सख्ती दिखाने की बात कही।  चंदेरी में सीएम मोहन यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा "भारत में यदि रहना है, तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा।" उनका यह बयान सियासी गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बन रहा है। सीएम मोहन ने हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने इस दौरान चंदेरी में कई बड़ी घोषणाएं भी की। 

सीएम ने चंदेरी में कहा कि, "सावधान! जो यहां का खाता है, और बजाता कही और का है, ये यहाँ नहीं चलेगा। इसके बाहर कुछ नहीं है। क्योंकि हमारी देश के अंदर तो हम सबका सम्मान करना चाहते हैं, किसी का अपमान करना हमारे देश की संस्कृति में नहीं है। भारत में हिंदू-मुस्लिम वाला भाव नहीं है, इसलिए हम लोग रहीम और रसखान की माटी को जोड़कर चले हैं। हम आज भी दोनों का स्मरण करते हैं। हमारे यहां परमात्मा को और सृष्टि को समझने वाले लोग चाहिए।"

CM मोहन यादव ने इस दौरान माफियाओं को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, "अवैध काम करोगे और कानून तोड़ोगे, तो एमपी सरकार बर्दाश्त करने वाली नहीं है।" बता दें कि, हाल ही में छतरपुर में शहजाद अली पर हुई बुलडोजर एक्शन के बाद प्रदेश में खूब सियासत हुई। सीएम मोहन के इस बयान को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा की, हमारे देश में राष्ट्रीयता का भाव होना चाहिए, सबको छूट है, मगर सबसे पहले देशभक्ति होनी चाहिए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार