सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi: विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया हुए कांग्रेस में शामिल, कुश्ती के दंगल से सियासत के मैदान में दांव

हरियाणा चुनाव से पहले रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का राजनीति में पदार्पण।

Ravi Rohan
  • Sep 6 2024 3:32PM

पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम अधिक वजन के कारण पदक जीतने से चूक गईं महिला पहलवान विनेश फोगाट और ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा के AICC प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद थे।

विनेश फोगाट के राजनीति में आने की तरह उनके चुनाव लड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव में बजरंग पुनिया कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश ने कहा कि, वह सड़क से संसद तक महिलाओं के लिए लड़ने वाली पार्टी में शामिल होकर खुश हैं। बुरे दिनों में उन्हें कांग्रेस का भरपूर समर्थन मिला।

इससे एक दिन पूर्व कुश्ती अखाड़े के दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। वहीं, कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से पहले ही विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। विनेश फोगाट ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार