सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: तुला और वृश्चिक राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी गणेश जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Deepika Gupta
  • Sep 25 2024 9:05AM

बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है. वाणी में निखार आता है। शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते है। साथ ही स्वास्थ में लाभ मिलता है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान गणेश की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।  आज आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मदद मांग सकते है। जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।  व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं।

वृष (Taurus)- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सुस्त महसूस कर सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, नया वाहन आज आप खरीद सकते हैं। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे। 

मिथुन (Gemini)- आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मिल सकता है, जो आपको अच्छे निवेश निर्णय लेने में मदद कर सकती है। आज आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से आज कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। आज किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। 

कर्क (Cancer)- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। आज काम में व्यस्त हो सकते हैं लेकिन आप केंद्रित और उत्पादक रहेंगे। अपनी स्थिति में सुधार के लिए अपने घर या कार्यालय का नवीनीकरण भी कर सकते है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के जीवन के लिए आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह (Leo)- आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप चंद्रमा और बड़ों के आशीर्वाद से धन्य है। आपकी आध्यात्मिक शक्ति आपको अच्छे निर्णय लेने और अपने वित्त में सुधार करने में मदद करेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा, परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा आदि हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। 

कन्या (Virgo)- आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान रह सकते हैं। आप नकारात्मक और अधीर हो सकते है।  मृत संपत्तियों में निवेश करने से बचें. कपल्स को बुरे पलों पर चर्चा करने से बचना चाहिए। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं।

तुला (Libra)- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको  पूरा साथ मिलेग, परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे।  आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। 

वृश्चिक (Scorpion) -आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और पदोन्नति हो सकती है। अपने बच्चों के भविष्य के लिए किसी निवेश सलाहकार से मिल सकते हैं। आज आप अपने छुपे हुए शत्रुओं पर भी काबू पाने में सक्षम हो सकते है।  मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु (Sagittarius)- आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप बच्चों की गतिविधियों में व्यस्त रह सकते है। अपने प्रियजनों के लिए घरेलू वस्तुओं और उपहारों पर पैसा खर्च कर सकते है। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। 

मकर (Capricorn)- आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आज आप सुस्त और नकारात्मक महसूस कर सकते है। आप शुभचिंतकों के सुझावों को नकार सकते हैं, लेकिन शाम तक हालात बेहतर हो जाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। पारिवारिक मामलों में अधिक भावुक हो सकते है। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है। 

मीन (Pisces)- आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने और अपनी बचत को समझदारी से निवेश करने में सक्षम होंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है।  परिवार में विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार