सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Chhattisgarh: CM विष्णुदेव साय आज प्रदेश के कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी शुक्रवार को रायपुर के दौरे पर है।

Deepika Gupta\yogesh Mishra
  • Oct 25 2024 11:24AM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी शुक्रवार को रायपुर के दौरे पर है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों शामिल होने वाले है। सुबह 10:30 बजे वे अपने निवास से निकलेंगे और 10:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका आगमन 11:35 बजे निर्धारित है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री 12:45 बजे तक उपस्थित रहेंगे, इसके बाद वे एम्स से वापस अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

दोपहर में, मुख्यमंत्री 1:30 बजे घड़ी चौक पर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नामांकन रैली और सभा में भाग लेंगे। इसके तुरंत बाद वे 2:30 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे 14वां दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे समाप्त होगा, जिसके बाद वे पुरखौती मुक्तांगन के लिए प्रस्थान करेंगे।

पुरखौती मुक्तांगन में मुख्यमंत्री का आगमन शाम 5:00 बजे होगा और वे यहां एक घंटे तक रहेंगे। शाम 6:00 बजे पुरखौती मुक्तांगन से रवाना होकर मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 6:20 बजे वापस पहुंचेंगे, जिसके साथ दिनभर के कार्यक्रमों का समापन होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार