भारतीय जनता पार्टी आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा जारी
इस महत्वपूर्ण मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। यह घोषणा पत्र पार्टी के चुनावी वादों और योजनाओं को स्पष्ट करेगा, जिन्हें आगामी नगरीय निकाय चुनाव में लागू किया जाएगा।
अन्य प्रमुख नेता और समिति सदस्य भी होंगे मौजूद
इस कार्यक्रम में नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी और समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इन नेताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम को और भी विशेष महत्व मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय कई और प्रौग्राम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री साय आज बलरामपुर जिले के श्रीकोट गांव में आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह धार्मिक आयोजन विशेष महत्व रखता है और मुख्यमंत्री इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ होंगे।