सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वाले आज शुभ योग से पाएंगे लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Feb 4 2025 8:34AM

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों का साहस बढ़ेगा। आज आपकी व्यवसायिक स्थिति बहुत बढ़िया रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस देखने को मिल रहा है, वे एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह समर्पित नजर आएंगे।

वृष (Taurus)- वृष राशि वाले आज सावधान रहें. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। लेन-देन को लेकर बिजनेस पार्टनर से बहस हो सकती है। आज आप भौतिक सुख को लेकर चिंतित रह सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। बिजनेस के लिए किए जा रहे प्रयासों के चलते आप कुछ हद तक सफलता के द्वार तक पहुंचने में सफल रहेंगे।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वाले लोगों को आज कामकाज में लाभ मिल सकता है। आपकी नौकरी की तलाश जल्द ही पूरी होगी. अपने विनम्र स्वभाव से रिश्ते को मजबूत बनाए रखें। करियर पर फोकस रखें. व्यापारियों को मुनाफा मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वाले लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। कारोबार में किस्मत आपका साथ देगी, कोई बड़ी डील मिल सकती है। बड़ों का सम्मान अवश्य करें। आप परिवार में सबके सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वाले लोगों की किस्मत आज चमक जाएगी। कार्यस्थल पर काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें. आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और पदोन्नति भी मिलेगी। आप अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। खान-पान को लेकर सतर्क रहें। आप परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वाले आज यात्रा करते समय सावधान रहें। आप बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। प्रेम संबंध आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर किसी काम को लेकर आपको किसी सहकर्मी से ईर्ष्या हो सकती है।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों का आज अपने बिजनेस पार्टनर से विवाद हो सकता है। अपना काम जल्दी पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही न करें, आपकी एक गलती आपके लिए सजा बन सकती है। गर्भवती महिलाओं को चलते समय सचेत रहना होगा। इन्हें आय के अनुसार बचत और खर्च में संतुलन बनाकर काम करना होगा।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में मुनाफा कम होने से आप परेशान हो सकते हैं। घर में चोरी होने की आशंका है, इसलिए समय-समय पर घर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते रहें और सतर्क रहें। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उसकी दवा समय पर लेनी चाहिए। लेकिन इसे लेते रहें। 

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को आज संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। अपनी मेहनत जारी रखें, आपको फल अवश्य मिलेगा। बच्चों को हर बात पर डांटने की बजाय उनके साथ प्यार की भाषा का इस्तेमाल करें। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को आज अपनी मां की सेहत का ख्याल रखना चाहिए. व्यापार में लेन-देन करते समय सावधान रहें। अपनी गलतियाँ न दोहराएँ, आपको नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर आपका काम पूरा न होने से तनाव हो सकता है, जिससे आपका व्यवहार भी चिड़चिड़ा हो जाएगा।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वाले आज किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें. मजाक करते समय अपनी मर्यादा न भूलें, आपकी बातें किसी को ठेस पहुंचा सकती हैं। अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को आज पैतृक मामलों में सफलता मिलेगी. बिजनेस में बुद्धि का प्रयोग करके आप किसी बड़ी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या सही रखनी चाहिए. आज आप किसी को आर्थिक सहयोग दे सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार