सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को मिल सकता है लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Rashmi Singh
  • Apr 24 2025 9:27AM

गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।  जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए।  इससे पुण्य फल प्राप्त होता है। 

मेष (Aries)- मेष राशि वालों को आज अपने लाभ को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। पूजा-पाठ पर ध्यान दें और नियमित रूप से करें। परिवार के साथ यादगार पल बिताएंगे। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने के बाद भी वेतन वृद्धि की बात न करना आपकी कमजोरी है। नौकरी में काम के प्रति समर्पित रहें और लंबित कार्यों को धीरे-धीरे पूरा करें।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि के जातकों को काम में लग जाना चाहिए। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यवसाय स्थापित करने से धन संबंधी समस्याएं हल होंगी। व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक स्तर पर निवेश की योजना बन सकती है। खेलकूद में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मधुमेह के रोगियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों का सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। आप खेलकूद में अपने ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे। धैर्य और संयम से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में वृद्धि के बेहतर अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा है।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों की परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। अपने प्रेमी या जीवनसाथी से जिद या बहस न करें। कार्यस्थल पर विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। नौकरी में गलतियों से सावधान रहें, छोटी सी गलती बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर पुरानी गलतियों के कारण बात बिगड़ सकती है।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के वैवाहिक जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर होने वाले बदलाव आपके काम को धीमा कर सकते हैं। ऑफिस में अपने बॉस के इशारों को समझें, उनके गुस्से से बचें। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों को पुरानी गंभीर बीमारी से राहत मिलेगी। व्यापार में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करना शुरू करें। पुराने संपर्क आपको व्यापार में लाभ पहुंचाएंगे। मोटापे और अनिद्रा से परेशान रहेंगे। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपका काम नई ऊंचाइयों को छुएगा।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों को अचानक धन लाभ होगा। डिजिटल विज्ञापन से व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार में गुणवत्ता और ग्राहक सेवा में सुधार से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव के साथ नौकरी में परिवर्तन संभव है। कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सूची बनाएं। स्वास्थ्य में सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों की माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खेलकूद में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है, अकेलापन महसूस होगा। कार्यस्थल पर उम्मीद के विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को अपनी छोटी बहन की संगति से सावधान रहना चाहिए। दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। बिजनेस वेबसाइट को अपडेट करते रहें। पैसों के लिए आपको प्रॉपर्टी और सोने पर लोन लेना पड़ सकता है। सामाजिक स्तर पर काम करने से पहले जानकारी हासिल कर लें।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर बकबक से दूर रहें। सहकर्मियों का काम प्रसन्नतापूर्वक करें। किसी पर भरोसा करने से धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों का मन शांत रहेगा। व्यापार में लाभ के कारण नए आउटलेट खोलने की योजना बनेगी। कामकाज के तरीकों में बदलाव से उत्साह बढ़ेगा। महिलाएं घरेलू कामों से अपने हुनर को पहचान सकती हैं। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को विदेशी संपर्कों से नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों से कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें। खेलकूद में सम्मान मिलेगा। सामाजिक स्तर पर बड़ों की सलाह अवश्य लें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने में कठिनाई हो सकती है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार