सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Himachal Pradesh: बीजेपी ने राज्य में बनाए 15.50 लाख से अधिक सदस्य, 12 लाख सदस्य बनाने का था टारगेट

बीजेपी ने सदस्यता अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में 15.50 लाख से अधिक सदस्य बना लिए हैं। जबकि, राज्य में बीजेपी को 12 लाख सदस्य बनाने का ही टारगेट दिया गया था।

Ankur Pratap
  • Oct 22 2024 4:32PM

बीजेपी ने सदस्यता अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में 15.50 लाख से अधिक सदस्य बना लिए हैं। जबकि, राज्य में बीजेपी को 12 लाख सदस्य बनाने का ही टारगेट दिया गया था। भाजपा ने प्राथमिक सदस्यता अभियान को 30 अक्टूबर तक बढा दिया है। इन सदस्यों की संख्या में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान भी चल रहा है।

बीजेपी के लिए गर्व की बात

बीजेपी के सदस्यता अभियान में हिमाचल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहला स्थान अरुणाचल प्रदेश का है। हिमाचल प्रदेश के बीजेपी महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह बीजेपी के लिए गर्व की बात है। यह सब बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि बीजेपी के प्राथमिक सदस्यता अभियान को अरुणाचल प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड ने पूरा कर लिया है। इसी साल दो सितंबर को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय से पीएम मोदी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी।  

6 साल बाद सदस्यता रिन्यू करनी पड़ती है

हिमाचल बीजेपी महामंत्री ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है, जहां पीएम से लेकर मंडल अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ताओं को 6 साल बाद अपनी सदस्यता रिन्यू करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि देशभर में हिमाचल प्रदेश के भाजपा को इसके सांगठनिक कौशल के लिए जाना जाता है।

हिमाचल बीजेपी महामंत्री ने कहा कि जिला लाहौल स्पीति के तहत दुनिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित चीन की सीमा से दस किलोमीटर की दूरी पर टशीगंग, कीह और हिक्किम बूथ की ऊंचाई पर भी सदस्यता अभियान चलाया गया। यहां तापमान जीरो डिग्री तक लुढ़क जाता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार