सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

तीन दिवसीय असम दौरे पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, पहले दिन तिनसुकिया में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की

तीन दिवसीय असम प्रवास के पहले दिन तिनसुकिया जिले में कृषि मंत्रालय सहित केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Ankur Pratap
  • Oct 22 2024 7:12PM

तीन दिवसीय असम प्रवास के पहले दिन तिनसुकिया जिले में कृषि मंत्रालय सहित केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को देखा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी असम के तीन दिवसीय प्रवास के लिए मंगलवार सुबह गुवाहाटी पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने स्थानीय परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने तिनसुकिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर यहां आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों की उन्नति के चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को देखा और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

समीक्षा बैठक में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किसानों को त्वरित लाभ पहुँचाने, राष्ट्रीय ऑयल पाम मिशन के कार्यान्वयन, स्थानीय आवश्यकताओं सहित कृषि हितैषी एवं किसानों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अलग अलग विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा यहां संचालित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया। असम के तिनसुकिया पहुँचने पर राज्य सरकार में मंत्री और तिनसुकिया विधायक संजय किशन के नेतृत्व केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी का स्थानीय परम्परानुसार स्वागत अभिनंदन हुआ। इसके लिए कृषि राज्य मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार