सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Mumbai Stampede: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर मची भगदड़, 9 यात्री घायल, 2 की हालत नाजुक

Mumbai: मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मची भगदड़ के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ravi Rohan
  • Oct 27 2024 9:44AM

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रविवार सुबह यात्रियों के बीच एक बड़ी भगदड़ हुई। दिवाली औरए छठ महापर्व पर घर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस उन्हें नियंत्रित नहीं कर पाई। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये यात्री बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस यात्री ट्रेन नंबर 22921 का इंतज़ार कर रहे थे, और जैसे ही ट्रेन आई, भीड़ में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को बांद्रा भाभा अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जा रहे हैं, विशेषकर यूपी और बिहार के लोग, जो दीपावली और छठ मनाने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। इस वजह से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार की सुबह बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस से जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार