सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मीन राशि वाले जल्दबाजी में न ले फैसला, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Oct 15 2024 9:06AM

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

 मेष (Aries)- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ काम जिसके लिए पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है। आज आपका काम शुरू हो जाएगा जिससे आपको आर्थिक फायदा होगा। बिजनेस में बदलाव के योग हैं। 

 वृष (Taurus)- आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी खास बात को लेकर आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में आज कोई नया काम शुरू न करें। बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम न लें। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

 मिथुन (Gemini)- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 कर्क (Cancer)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी खास काम से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी पक्ष की जीत होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार के हित में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

 सिंह (Leo)- आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें रुकावटें आएंगी। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र और भाई से मतभेद बढ़ सकते हैं।

 कन्या (Virgo)- आज आप अपने किसी करीबी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से बड़ा विवाद हो सकता है। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 तुला (Libra)- आज आप मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह के कारण परेशान नजर आएंगे।कोई पुराना विवाद दोबारा आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। बिजनेस में कोई भी नया फैसला आपको सोच-समझकर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

 वृश्चिक (Scorpio)- आज आप अपने किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आज आपको बिजनेस में पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। कार्यों में रुकावटें अवश्य आएंगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। 

 धनु (Sagittarius)- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहस हो सकती है। जिस काम के लिए आप प्रयासरत हैं. आज आपका काम बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आपको परिवार में किसी प्रियजन के बारे में दुखद समाचार मिलेगा। 

 मकर (Capricorn)- आज आपका दिन परेशानियों भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। आज व्यापार में घाटा हो सकता है। आज कोई नया वाहन आदि न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

 कुंभ (Aquarius)- आज आप किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपने पार्टनर पर गलत आरोप लगा सकते हैं। इस वजह से आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ नम्र रहें। नहीं तो आपका रिश्ता ख़राब हो सकता है। 

 मीन (Pisces)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आज आप किसी बड़े सौदे में साझेदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। विशेष कार्य से किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार