सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Ahoi Ashtami 2024: कब है अहोई अष्टमी? यहां जानिए सब कुछ

हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

Deepika Gupta
  • Oct 16 2024 2:41PM

हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और तरक्की के लिए व्रत रखती है। अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। इस व्रत में मां पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है। उसके बाद चंद्राम और तारों को देखकर अर्ध देने के बाद ही व्रत खोलती है। अहोई अष्टमी 2024 का पर्व 24 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। तो यहां जानिए सब कुछ।

पूजा विधि 

अहोई अष्टमी की पूजा विधि बहुत सरल और प्रभावशाली है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना आवश्यक है। उसके बाद, घर के आंगन या पूजा स्थान पर एक साफ स्थान पर मिट्टी या चाक से अहोई माता की तस्वीर बनाई जाती है। इसके बाद पूजा की सामग्री जैसे कि बर्तन, फल, मिठाई, और दीपक एकत्रित करें।

तस्वीर या चित्र बनाएं: मिट्टी से बनी अहोई माता की तस्वीर का पूजन करें।
दीप जलाएं: दीपक जलाकर उसकी रोशनी में अहोई माता का ध्यान करें।
अर्पण करें: माता को फल, मिठाई और अन्य प्रिय वस्तुएं अर्पित करें।
मंत्र का उच्चारण: विशेष रूप से "हे अहोई माता, मेरे पुत्रों को दीर्घायु और समृद्धि दें" जैसे मंत्र का उच्चारण करें।
कथा सुनें: अहोई अष्टमी की कथा सुनने का विशेष महत्व है, जो इस पर्व की धार्मिक मान्यता को स्पष्ट करती है।

धार्मिक मान्यता  

अहोई अष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि अहोई माता पुत्रों की रक्षा करती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली माताएं पूरी श्रद्धा से पूजा करती हैं, ताकि उनके पुत्रों का जीवन सफल हो और वे हर संकट से सुरक्षित रहें।

कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। कई परिवार इस दिन विशेष रूप से अपने घर के आंगन में दीप जलाते हैं और रात को चांद को देखकर व्रत को समाप्त करते हैं।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार