सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी शनि देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Feb 1 2025 8:34AM

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है. शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं। 

 मेष (Aries)- मेष राशि वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में घाटे की भरपाई के लिए किसी बाहरी स्रोत से आय होने से आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी। आप अपने प्यार और जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताएंगे। आप अपनी चतुराई से कठिन कार्यों को भी आसानी से और कम समय में पूरा करने में सफल रहेंगे।

 वृष (Taurus)- वृषभ राशि के जातकों को कारोबार में बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों को कुछ ऑफर देने होंगे। खुशी हो या गम, ये वक्त अपने दोस्तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का है, जरूरत के वक्त उनका साथ देना ही सच्चे रिश्ते की पहचान है। आप अपने प्यार और जीवनसाथी के साथ डिनर पर पुरानी यादें ताज़ा करेंगे।

 मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों का सामाजिक जीवन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपका काम वरिष्ठों की मदद से पूरा होगा जिससे आप तनाव मुक्त होकर काम कर सकेंगे। अगर आपने लोन के लिए आवेदन किया है तो वह जल्द ही आपको मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भरपूर रोमांस रहेगा।

 कर्क (Cancer)-  कर्क राशि वाले लोगों का आज किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस में अपना स्वभाव बदलें. अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो अपने पार्टनर के निजी व्यवहार में सुधार लाएं। कार्यस्थल पर आपको जल्द ही पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

 सिंह (Leo)- सिंह राशि वाले लोगों का पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा। आप जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं, आप अपने प्यार और जीवनसाथी के साथ पुराने दिनों को याद करके अच्छा समय बिता सकते हैं। अपने बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ करने की हिम्मत बढ़ानी होगी।

 कन्या (Virgo)- कन्या राशि वाले लोगों को शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बड़े काम के लिए छोटे काम को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ विवादों को भूलकर उनसे बात करनी चाहिए, अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मन में आ रहे विचारों को महत्व दें।

 तुला (Libra)- तुला राशि वाले लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर बाधाएं आ सकती हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं। आप अपनी कोई भी समस्या अपने परिवार से साझा कर सकते हैं। आप दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

 वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के घर में किसी की सेहत खराब हो सकती है, कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर से विचार-विमर्श अवश्य करें। किसी बात पर लव पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है।

 धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों को आज रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें. दाम्पत्य जीवन में ख़ुशी के पल आएंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

 मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। व्यवसाय में दूसरों की परवाह न करें। परिवार के साथ जितना हो सके उतना समय बिताने के लिए कुछ पल चुराएँ। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं. आप अपनी लव लाइफ के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान का ध्यान रखें।

 कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास आज बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले लोग किसी तरह की उलझन में फंस सकते हैं। आज ही अपनी जीवनशैली में बदलाव सुनिश्चित करें। प्रेम और दांपत्य जीवन में रिश्ते बेहतर होंगे, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने से बचें।

 मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को आज कानूनी मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील आज आपके हाथ से निकल सकती है, जिससे आपको तनाव हो सकता है। अपने पिता की बातों को ध्यान में रखें और जीवन में आगे बढ़ें। सीने में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन कठिनाइयों भरा रहेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार