सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सनातन धर्म विरोधियों की शरणस्थली है कांग्रेस... राजेन्द्र पाल गौतम के INC में शामिल होने पर बोले वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

Deepika Gupta
  • Sep 6 2024 3:48PM

नई दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा की बार बार सनातन धर्म का, हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने के दोषी अरविंद केजरीवाल के निकटस्थ सहयोगी एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम को आज कांग्रेस में शामिल करना कांग्रेस नेतृत्व एवं राहुल गांधी को मुबारक हो।

राजेन्द्र पाल गौतम दिल्ली में एक बहुत सामान्य स्तर के विधायक रहे हैं, अपनी विधानसभा भी 2020 में केजरीवाल सरकार की फ्री बिजली पानी योजना की बदौलत बचा पाये थे और सनातन धर्म के विरोध करने के चलते धीरे धीरे आम आदमी पार्टी के लिए एक राजनीतिक लायबिलिटी  बन गये थे और अब उनके लिए कांग्रेस में जाना ही एक मात्र राजनीतिक विकल्प बचा था।

सचदेवा ने कहा है की साधारणता कोई भी पार्टी राजेन्द्र पाल गौतम को शामिल नही करती पर लगता है की लायबिलिटी बनने के बाद भी अरविंद केजरीवाल अपने निकटस्थ साथी राजेन्द्र पाल गौतम का राजनीतिक भविष्य बचाना चाहते थे जिसके चलते उन्होने अपने कांग्रेस के मित्रों से राजेन्द्र पाल गौतम को शामिल करने को कहा।

केजरीवाल के इशारे के बाद ही कांग्रेस ने सनातन धर्म विरोधी राजेन्द्र पाल गौतम को दिल्ली कांग्रेस के नहीं अखिल भारतीय कांग्रेस के मंच से पार्टी में शामिल करने का सम्मान दिया। सचदेवा ने कहा हैं की सनातन धर्म विरोधी राजेन्द्र पाल गौतम को अखिल भारतीय कांग्रेस मंच से पार्टी में लेकर राहुल गांधी ने स्थापित कर दिया की कांग्रेस सनातन धर्म विरोधियों की शरणस्थली है।



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार