सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Chhath Puja 2024: क्यों मनाई जाती है छठ पूजा, जानिए इसके पीछे की पौराणीक कथा

छठ महापर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। छठ महाव्रत का पालन करना अत्यंत पुण्यदायी है। धर्मग्रंथों में इसे रामायण और महाभारत से जोड़ा गया है।

Rashmi Singh
  • Oct 27 2024 7:07AM

छठ पूजा को लोक आस्था का महापर्व कहा जाता है। इसमें छठी मैया यानी षष्ठी देवी और भगवान भास्कर (भगवान सूर्य) की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार छठ पूजा का पर्व कार्तिक शुक्ल की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर सप्तमी तिथि तक चलता है। 

दिवाली  के 6 दिन बाद छठ मनाया जाता है। इस साल छठ 5 नवंबर 2024 से शुरू होगा, जो शुक्रवार 8 नवंबर 2024 को समाप्त होगा। लेकिन छठ महाव्रत तब तक अधूरा है जब तक इससे जुड़ी कथा नहीं सुनी या पढ़ी नहीं जाती। ऐसे में आइए जानते हैं छठ पूजा की कथा के बारे में-

छठ पूजा की कथा 

छठ पूजा की पौराणिक कथा राजा प्रियव्रत से जुड़ी है। कथा के अनुसार राजा और उसकी पत्नी बहुत दुखी थे क्योंकि उनकी कोई संतान नहीं थी. राजा और उनकी पत्नी दोनों संतान प्राप्ति की कामना से महर्षि कश्यप के पास गये। तब महर्षि ने यज्ञ किया और राजा की पत्नी गर्भवती हो गई। 9 महीने पूरे होने के बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन वह मृत पैदा हुआ, जिसके बाद राजा और उसकी पत्नी पहले से भी अधिक दुखी हो गये। 

दुखी होकर राजा प्रियव्रत ने अपने मृत पुत्र के साथ प्राण त्यागने के लिए श्मशान में ही आत्महत्या करने का प्रयास किया। तभी वहां एक देवी प्रकट हुईं। देवी ने कहा, मैं ब्रह्मा की पुत्री देवसेना हूं और सृष्टि की मूल प्रकृति के छठे अंश से उत्पन्न देवी षष्ठी हूं।  
यदि तुम मेरी आराधना करोगे और अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करोगे तो मैं तुम्हें पुत्र रत्न दूंगी। राजा ने देवी की बात मानकर कार्तिक शुक्ल की षष्ठी तिथि का व्रत रखा और देवी षष्ठी की पूजा की। जिसके बाद राजा को एक पुत्र की प्राप्ति हुई। माना जाता है कि इसी समय से छठ पूजा की शुरुआत हुई। 

साल में दो बार होती है छठ पूजा

आपको बता दें कि छठ पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. कार्तिक माह के साथ-साथ चैत्र माह में भी छठ पूजा मनाई जाती है, जिसे चैती छठ भी कहा जाता है। कार्तिक मास की छठ पूजा को छठ महापर्व या कार्तिकी छठ के नाम से जाना जाता है। इस त्यौहार को महिला और पुरुष दोनों मना सकते हैं। छठ छठी मैया की पूजा के साथ-साथ सूर्य देव की पूजा का भी अनोखा त्योहार है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार