सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त पर करें खरीदारी, जानें किस चीज को खरीदने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

धनतेरस पांच दिवसीय दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

Rashmi Singh
  • Oct 23 2024 7:26AM

धनतेरस पांच दिवसीय दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, उसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और अंत में भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि सहित कुबेर जी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

साथ ही धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए भी बहुत शुभ होता है। अगर आप भी इस धनतेरस सोना, गाड़ी, प्रॉपर्टी, घर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां देखें आपके लिए कौन सा शुभ समय रहेगा।

धनतेरस 2024 तिथि 

धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू हो रही है। यह तिथि 30 अक्टूबर को दोपहर 01:15 बजे समाप्त होगी। इस कारण धनतेरस पूजा 29 अक्टूबर 2024 को होगी। 

धनतेरस पर खरीदारी के 3 शुभ मुहूर्त 
धनतेरस पर घर, बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि की खरीदारी की जाती है। अगर आप धनतेरस पर खरीदारी करने जा रहे हैं तो - 

> 29 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 10.31 मिनट से 30 अक्टूबर 6.32 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

> खरीदारी मुहूर्त - शाम 06.31 - रात 08.13

> तीसरा खरीदारी मुहूर्त - शाम 05.38 - शाम 06.55

धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा के कारण पूरे दिन खरीदारी की जा सकती है, लेकिन विद्वानों के अनुसार, धनतेरस पर शाम को लक्ष्मी और कुबेर की पूजा और यम दीपदान के साथ खरीदारी के लिए सबसे अच्छा समय होगा।

धनतेरस पर इन वस्तुओं को खरीदें

धनतेरस के दिन आपको सोना, चांदी, कांसे, फूल, पीतल या तांबे से बनी वस्तुएं ही खरीदनी चाहिए। ये आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धातु के बर्तन अवश्य खरीदें, क्योंकि इसी दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान कलश में अमृत लेकर निकले थे, इसलिए इस दिन धातु के बर्तन खरीदें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार