सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Wayanad By-Election: प्रियंका के नामांकन पर बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस पार्टी के लिए वायनाड डिस्पोजेबल करी पत्ते की तरह

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा भरा। जल्द ही उनका एक रोड-शो भी शुरू होगा, जिसकी तैयारियाँ चल रही हैं।

Ankur Pratap
  • Oct 23 2024 9:51PM

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा भरा। जल्द ही उनका एक रोड-शो भी शुरू होगा, जिसकी तैयारियाँ चल रही हैं। इस बीच, भाजपा के नेताओं ने उनके नामांकन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार के रूप में उतारा है, लेकिन राहुल गांधी को वायनाड के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया कि यह पार्टी अपनी विचारधारा को भूल गई है।

सीआर केसवन ने क्या कहा?

भाजपा नेता सीआर केसवन ने कांग्रेस को 'परिवार की संपत्ति' करार देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को टिकट नहीं देकर, वे स्थानीय जनसामान्य को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायनाड के लोग कांग्रेस के लिए मात्र 'डिस्पोजेबल करी पत्ते' जैसे हैं। पूनावाला ने यह भी सवाल उठाया कि विपक्षी गठबंधन का असली उम्मीदवार कौन है, और क्या प्रियंका गांधी का नाम बिना अन्य दलों की सहमति के रखा गया है। उनका यह आरोप कि विपक्षी गठबंधन में कोई ठोस मिशन या विजन नहीं है, वायनाड की राजनीति में और भी गर्मी ला सकता है।

प्रियंका के खिलाफ नव्या हरिसाद को बनाया उम्मीदवार

बता दें कि वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिसाद को मैदान में उतारा है। नव्या ने पहले ही प्रियंका गांधी को कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आज प्रियंका गांधी वाड्रा अपना नामांकन भरने जा रही हैं। हम यह देख रहे हैं कि यह केवल एक दिन का जोश है। नामांकन भरने के बाद वह वापस लौट आएंगी। यह केवल सात दिन का कार्यक्रम है। मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं आगामी पांच वर्षों तक वायनाड के लोगों के साथ रहूंगी। भाजपा उम्मीदवार निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मुक्कम  में घर-घर जाकर प्रचार किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार