सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: दिवाली से पहले सिंह राशि वालों पर बरसेगी लक्ष्मी, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा भगवान गणेश की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Oct 23 2024 6:17AM

बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है. वाणी में निखार आता है. शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं।  स्वास्थ लाभ मिलता है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान गणेश की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

 मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कामकाज को लेकर मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सामाजिक कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी कार्य की सराहना या प्रोत्साहन के लिए आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों का उत्तम परिणाम मिलेगा। आपकी योजनाओं से आपका व्यवसाय भी सफल होगा और आपको धन लाभ होगा। ख़र्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। 

 वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप खुद पर बहुत अधिक ध्यान देंगे, जिसके कारण आप कुछ नए कपड़े खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर उपयोग कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। कुछ मानसिक चिंताएँ अवश्य रहेंगी, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भाग्य प्रबल रहेगा लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। 

 मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी. समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा और प्रिय के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।

 कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों का आज का दिन आपको चुनौतियों से लड़ने की शक्ति और साहस भी देगा। कार्यस्थल पर आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिहाज से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और रोमांस के मौके मिलेंगे। कामकाज के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा।

 सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आप बीमारी से परेशान हो सकते हैं। अपने खान-पान और दिनचर्या का भी ध्यान रखें। काम के बीच-बीच में आराम करने से मानसिक तनाव कम होगा। संतान के कार्यों पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन अन्य दिनों की तुलना में कुछ सुधार के साथ आगे बढ़ेगा। भाग्य मजबूत रहेगा, जिससे आप कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल कर सकेंगे।

 कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों पर बहुत ध्यान देंगे और घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोगों का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बात पर जीवनसाथी से नाराज हो सकते हैं। 

 तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए दिन भावनाओं से भरा रहेगा। आपको अपने निजी जीवन पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां इंतजार कर रही हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। किसी का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ मित्रवत व्यवहार करें और उनके साथ अच्छे संबंध बनाएं।

 वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियां तो बखूबी निभाएंगे लेकिन किसी बात को लेकर चिंतित भी रहेंगे, जिसका मूल कारण पारिवारिक स्थिति होगी। नौकरी में आपकी सराहना होगी और आपके अधिकारी भी आपका समर्थन करेंगे। व्यवसाय में आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता मिलेगी।

 धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपके मन में एक साथ कई बातें आएंगी और आप थोड़े भावुक भी रहेंगे, जिससे लोग मदद के लिए आगे आएंगे। बातूनी रवैया परिवार में झगड़े का कारण बन सकता है, इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपका पार्टनर किसी बात को बहुत ज्यादा महत्व देगा, जिससे आप परेशानी में पड़ सकते हैं। कामकाज में अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और अधिकारियों का सहयोग पाने का प्रयास करना होगा। 

 मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा। कई दिनों के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्चे कम होने लगेंगे, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। पारिवारिक मान-सम्मान बढ़ेगा. आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इससे बचने की कोशिश करें क्योंकि यह आपको बीमार कर सकता है। लव लाइफ में खूब प्यार रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज खुशी के पल आएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

 कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आय में वृद्धि होगी लेकिन ख़र्चे अधिक होंगे। खराब सेहत के कारण तनाव रहेगा, लेकिन परिजनों का सहयोग आपको मजबूती देगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आपके जीवनसाथी की वजह से कोई बड़ा फायदा हो सकता है, जिसके चलते आप उन्हें कोई बड़ी सौगात देंगे। 

 मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आपकी सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में अधिक ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। पारिवारिक माहौल तनाव का कारण बन सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से आपको किसी अच्छे काम की सलाह मिल सकती है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार