महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। महाराष्ट्र में 20 को होगी मतदान वहीं, 23 नवबंर मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि, महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होगा। झारखंड में 13 और 20 नवंबर होगा मतदान। झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान। दोनों ही राज्यों के 23 नवंबर को ही आएंगे परिणाम। वहीं, 20 नवंबर को महाराष्ट्र में उपचुनाव भी होंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि, हर सीनियर सिटीजन को घर से वोट करने का सुविधा मिलेगा। पूरी रिकॉर्डिंग के साथ उनका मतदान होगा। ऐसा करने से हमारे पास वोटिंग में कोई गलती ना हो इस चीज का सबूत रहे।
बता दें कि, 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसका मतलब है कि चुनाव प्रक्रिया उससे पहले पूरी होनी चाहिए। वहीं 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होगा।
झारखंड में 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।'
J-K और हरियाणा के वोटर्स को दी बधाई
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सीईसी राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को मतदान में उनकी सशक्त भागीदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतंत्र के त्योहार को ऐतिहासिक बनाया। उन्होंने बड़ी संख्या में भाग लिया, अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। मताधिकार का अच्छे से प्रयोग किया और लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। इन चुनावों में जो जज्बा दिखाया गया, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस सार्वजनिक जनादेश ने नई उम्मीदें जगाई हैं। अब इस लोकतांत्रिक यात्रा को आगे ले जाना जम्मू-कश्मीर के लोगों पर है।
महाराष्ट्र में बड़े चुनावी मुद्दे
1. किसानों की समस्याएं
2. किसानों की आत्महत्या
3. मराठा आरक्षण
4. आवास संकट
5. इंफ्रास्ट्रक्चर
6. बेरोजगारी
7. महंगाई