सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

ELECTION COMMISSION PC: EC ने की उपचुनावों की भी घोषणा... केरल के वायनाड में 13 नवंबर को होगा मतदान, जानिए बाकी सीटों का हाल

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है।

Rashmi Singh
  • Oct 15 2024 4:43PM

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है  इसके अलावा 48 विधानसभा सीटों पर और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हुआ है। 

चुनावी तारीखों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव 20 नवंबर को होंगे। वहीं झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। इस राज्य में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ ही आएंगे। 23 नवंबर को दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ आएंगे।

उपचुनाव की भी घोषणा

48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके अलावा 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है। इनमें भी दो चरणों में उपचुनाव होना है। दो लोकसभा सीटों पर विस्तार से बात करें तो केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी तो वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 

यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए 9 सीटों पर मतदान का ऐलान किया है । यूपी में कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना था। लेकिन सबसे चर्चित मिल्कीपुर सीट पर तारीखों का ऐलान नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार इस सीट पर कोर्ट में याचिका चल रही है जिस वजह से यहां अभी मतदान का ऐलान नहीं किया गया है। 

हर चुनाव में भारत बना रहा रिकॉर्ड

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत हर चुनाव में एक नया इतिहास बना रहा है। महाराष्ट्र में 52789 जगहों पर 100186 पोलिंग स्टेशन, कुल वोटर्स- 9.63 करोड़।  झारखंड में 81 सीटें, 2.6 करोड़ वोटर्स, पहली बार वोट डालने वाले- 11.8 लाख. 20281 जगहों पर 29562 पोलिंग बूथ। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार