उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है, यहां एक हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद गुलबहार ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद उसका नाम भी बदल दिया गया और उसे मंडी क्षेत्र के एक किराए के मकान में रखा गया, जहां गुलबहार ने उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने गुलबहार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ये मामला शनिवार (19 अप्रैल) का है।
ये घटना नई मंडी थाना क्षेत्र की है। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी गुलबहार से पहचान मोबाइल फोन पर हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर उसे अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि इसके बाद उसने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराया और निकाह कर लिया। महिला का कहना है कि गुलबहार का व्यवहार शादी के बाद पूरी तरह बदल गया और वह उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी सऊदी अरब चला गया। वहीं से उसे जानकारी मिली कि गुलबहार अब दूसरी शादी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया और सवाल पूछे तो आरोपी ने उससे मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसे पूरी तरह से धोखा दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेश पर संबंधित थाना क्षेत्र में आरोपी मोहम्मद गुलबहार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।