सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सेकुलर हिन्दू लड़की की नजर मे था प्रेम; गुलबहार की नजर मे जिहाद; निकाह के बाद जिंदगी बनी जहन्नुम.. अब याद आ रहे सनातन के पवित्र संस्कार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है।

Deepika Gupta
  • Apr 21 2025 3:15PM

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है, यहां एक हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद गुलबहार ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद उसका नाम भी बदल दिया गया और उसे मंडी क्षेत्र के एक किराए के मकान में रखा गया, जहां गुलबहार ने उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने गुलबहार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ये मामला शनिवार (19 अप्रैल) का है।

ये घटना नई मंडी थाना क्षेत्र की है। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी गुलबहार से पहचान मोबाइल फोन पर हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर उसे अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि इसके बाद उसने महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराया और निकाह कर लिया। महिला का कहना है कि गुलबहार का व्यवहार शादी के बाद पूरी तरह बदल गया और वह उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी सऊदी अरब चला गया। वहीं से उसे जानकारी मिली कि गुलबहार अब दूसरी शादी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया और सवाल पूछे तो आरोपी ने उससे मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसे पूरी तरह से धोखा दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेश पर संबंधित थाना क्षेत्र में आरोपी मोहम्मद गुलबहार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार