सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष और तुला राशि वाले रहेंगे परेशान, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 3 2024 8:58AM

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही आज व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें, अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों से भी आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृष (Taurus)- आज आपको काम के चलते काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी पत्नी को चोट लग सकती है।

मिथुन (Gemini)- आज का दिन अच्छा रहेगा। जो काम अभी तक पूरे नहीं हुए हैं, उनके पूरे होने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे सफलता मिलेगी। बिजनेस पार्टनर की वजह से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क (Cancer)- आज अपने कार्यस्थल पर कोई बदलाव न करें, अन्यथा पहले से किए गए काम बिगड़ सकते हैं। आपके विरोधी मौके की तलाश में हैं। बेहतर होगा कि आप कुछ समय तक काम को ऐसे ही चलने दें। मौसम के कारण आपको कुछ रोग हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह (Leo)- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। आपका मन बेचैन रहेगा। आज प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश न करें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी से मनमुटाव की स्थिति न बनाएं।

कन्या (Virgo)- आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ यह यात्रा आनंददायक रहेगी। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको कोई बड़ी डीलरशिप मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

तुला (Libra)- आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कार्यस्थल पर किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। आज आप शेयर बाजार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आज आप घर या वाहन खरीदने के लिए अकाउंट में पैसा जमा कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आप अपने परिवार को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण आपका मन आशंकाओं से भरा रहेगा। अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में कोई भी निवेश करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कुछ बातों को नज़रअंदाज़ करके परिवार में रिश्ते सुधारने की कोशिश करें।

धनु (Sagittarius)- आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऑफिस में आज अपने अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसके कारण आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ अधिकार छीने जा सकते हैं। शत्रु हावी रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मकर (Capricorn)- आज आप किसी खास काम से यात्रा पर जा सकते हैं, जिस काम के लिए आप जा रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी पत्नी का परिवार में किसी से झगड़ा हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)- आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे विचार आएंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक मिल सकता है, जो आपको सफलता की कुंजी देगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खान-पान का ध्यान रखें। परिवार में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।

मीन (Pisces)- आज आप कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। आपने जो पैसा बचाया था, वह आज बेकार की चीजों पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं के कारण घर में पत्नी से झगड़ा हो सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार