सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा शुभ योग का लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Mar 13 2025 9:23AM

गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों को आज धन लाभ हो सकता है। व्यापार में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूजा-पाठ और अनुष्ठान पर ध्यान दें। अगर आप अनुष्ठान आदि करते हैं तो उसे नियमित रखें क्योंकि यह आपकी पहली प्राथमिकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से आपको राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि वालों को आज घर के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। आज आप आलसी रहेंगे। प्रेम जीवन में पार्टनर से विवाद न करें, खान-पान का ध्यान रखें। व्यापार में अजनबियों पर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। किसी काम को लेकर आप परिवार में किसी की नहीं सुनेंगे।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि के जातकों को अपनी बहन की संगति पर नजर रखनी चाहिए। सामाजिक स्तर पर आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर आपको वेतन वृद्धि के सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। दूसरों पर निर्भर रहने से बचना होगा, अपना काम खुद करने की कोशिश करें।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों को आज लाभ हो सकता है। घर में बड़ों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। सामाजिक स्तर पर आप किसी तरह का निवेश कर सकते हैं। प्रेम जीवन मधुर बनेगा। छात्रों को नौकरी पाने के लिए अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।

सिंह (Leo)- सिंह राशि के जातक आज शांति से रहेंगे। कार्यस्थल पर कुछ बदलाव आपके काम को धीमा कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। व्यापार में कड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। परिवार में किसी भी तरह के दबाव को अच्छी तरह से संभालें।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों को नए संपर्कों से नुकसान होगा। कार्यस्थल पर आपकी उम्मीदें धराशायी हो सकती हैं। सामाजिक स्तर पर थकान और आलस्य बना रहेगा। परिवार में अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी करीबी के दूर जाने से आपको परेशानी हो सकती है, साथ ही आप अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियों को दूर करने में आप सफल होंगे। सामाजिक स्तर पर आप बदलाव ला सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा। व्यापार में अपने काम में व्यस्त रहें। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। लव पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगाएं।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के ज्ञान में आज बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक रहें और अपनी ऊर्जा का स्तर बनाए रखें। आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। आपको अपने लव पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। व्यापार में मीठी वाणी का प्रयोग करें।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों की आज किसी से अनबन हो सकती है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो हार न मानें। सामाजिक स्तर पर घर के बड़ों से सलाह जरूर लें। आपको पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यापार में काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में लोगों के काम पर नजर रखें।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आज पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। करियर के लिहाज से दिन आपके पक्ष में रहेगा। सीने में राहत महसूस कर सकते हैं। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ व्यस्त रहेंगे। किसी से बात करते समय अपने शब्दों का चयन सही रखें।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों का तनाव आज दूर होगा। परिवार में विवाह योग्य व्यक्ति के विवाह की चर्चा हो सकती है। घर की महिलाओं का सम्मान करें, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अपनी जीवनशैली में बदलाव करें। साझेदारी के व्यवसाय में हर काम को अच्छी तरह से जांच लें, फिर आगे बढ़ें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार