सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP: CM योगी का दिवाली गिफ्ट... सरकारी कर्मचारियों के लिए किया बोनस का ऐलान

यूपी के सरकारी कर्मचारियों के सीएम योगी ने की बोनस की घोषणा, पढ़ें कितनी धनराशि मिलेगी...

Ravi Rohan
  • Oct 23 2024 5:07PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले गिफ्ट की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार ने बुधवार को राज्य के कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया। इस घोषणा की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई।

सरकार की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि प्रदेश के सभी पूर्णकालिक गैर-राजपत्रित राज्य कर्मचारी, राज्य कोष से सहायता प्राप्त शैक्षिक और तकनीकी संस्थानों के कर्मचारी, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और सरकारी विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी, साथ ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया गया है।

इस बोनस का लाभ न केवल गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा, बल्कि दैनिक वेतन पर कार्यरत और वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी इसका फायदा होगा। अनुमान है कि इस निर्णय से लगभग 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सरकार द्वारा घोषित इस बोनस से राज्य के खजाने पर करीब 1025 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

बोनस की राशि कितनी होगी?

सूत्रों के मुताबिक, राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की अधिकतम राशि 7,000 रुपये तक होगी। साथ ही संभावना है कि सरकार दिवाली से पहले वेतन भी जारी कर सकती है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार