सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर ये चीज खरीदना होगा शुभ... मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, करेंगी धन की वर्षा, जानें

धनतेरस और दिवाली दोनों ही खरीदारी के लिए बहुत शुभ दिन हैं। दिवाली पर कुछ खास चीजें घर जरूर लाएं, माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके धन में वृद्धि होती है।

Rashmi Singh
  • Oct 25 2024 7:13AM

दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है, जो 5 दिनों तक चलता है। इस दिन लक्ष्मी और गणेश की एक साथ पूजा करने की परंपरा है। दिवाली की शाम को घरों, दुकानों, कार्यालयों, कारखानों आदि में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है।

हर साल दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्ति खरीदी जाती है। दिवाली के दिन नई मूर्ति की पूजा-अर्चना कर यह मूर्ति वर्ष भर स्थापित रहती है और पुरानी मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर साल दिवाली पर नई मूर्ति में लक्ष्मी गणेश की पूजा क्यों की जाती है। ऐसे में आइए जानते है कि, इस साल दिवाली और धनतेरस पर क्या कुछ खरीदना शुभ होगा। 

कब मनाई जाएगी दिवाली 

इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर और दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। इन दोनों दिनों में वाहन, संपत्ति, सोना-चांदी, बिजली के सामान आदि खरीदने से देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है। इस दिन नई झाड़ू खरीदनी चाहिए, इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

धनतेरस और दिवाली पर क्या खरीदना होगा शुभ 

धनतेरस और दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति लेकर आएं। मूर्ति ऐसी होनी चाहिए जिसमें दोनों देवी-देवता एक साथ बैठे हों। भगवान गणेश की सूंड बाईं ओर मुड़ी हुई है। 

दिवाली के दिन गोमती चक्र खरीदना शुभ होता है। -गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दिन इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें और अगले दिन इसे लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रख दें। इससे बरकत आती है। 

महालक्ष्मी यंत्र को दिवाली या धनतेरस के दिन घर लाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में यह यंत्र होता है उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 

मां लक्ष्मी को कौड़ियां बहुत प्रिय हैं, क्योंकि मां लक्ष्मी की तरह इसकी उत्पत्ति भी समुद्र से हुई है। दिवाली के दिन 7 कौड़ियां खरीदें और फिर उन्हें हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी को चढ़ाएं और फिर तिजोरी में रखें। कौड़ी में धन को आकर्षित करने की शक्ति होती है। 

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति कब खरीदना शुभ 

आपको बता दें कि दिवाली में लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति खरीदने के लिए धनतेरस का दिन सबसे शुभ दिन माना जाता है। धनतेरस पर अन्य वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ आप इस दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को है और दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार