सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बह रही जहरीली हवा... कई ईलाकों में AQI 398 पार, जानें अपने इलाके का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Rashmi Singh
  • Oct 25 2024 7:46AM

सर्दी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली एनसीआर की आबोहवा जहरीली हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी के लोग ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहे हैं।  छठ से पहले यमुना में झाग आने से लोग हैरत में हैं। शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर सुबह जहांगीरपुरी और डीयू नॉर्थ कैंपस इलाके में AQI 400 के करीब पहुंच गया। दिल्ली में औसत AQI सुबह 355 दर्ज किया गया।

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी शुक्रवार को सरकार की ओर से GRAP-2 लागू कर दिया. इसके साथ ही दिल्ली में कोयले और लकड़ी के साथ-साथ डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध है और पार्किंग शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। यह प्रतिबंध मंगलवार सुबह 8 बजे से प्रभावी है। अब दिवाली नजदीक है तो पटाखों से हवा और भी खराब हो सकती है। 

जहांगीरीपुरी और रोहिणी में प्रदूषण सबसे ज्यादा

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह के समय जहांगीरपुरी में 398, सत्यवती कॉलेज में 395, प्रशांत विहार में 388, अलीपुर में 389, न्यू सरूप नगर में 385, अशोक विहार में 382, भलस्वा लैंडफिल में 376, मुंडका में 368, चाणक्यपुरी में 332, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 374, आनंद पवर्त में 368, आनंद लोक में 342, कनॉट प्लेस में 348, द्वारका में 348, हरि नगर में 368, रोहिणी में 381 और वजीरपुर में 375 दर्ज किया गया। आपको बता दें कि शून्य और 50 के बीच AQI 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' होता है. वहीं 401 से 500 के बीच AQI को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 

तापमान सामान्य से ज्यादा

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 रहने की संभावना है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.2 रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार