सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

तेजी से चल रहा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य, 3 करोड़ का है लक्ष्य

इस योजना के अन्तर्गत लगभग 3 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाये जाने हैं। जिसमें से अब तक 19 हजार फीडरों एवं 7800 परिवर्तकों पर स्मार्ट मीटर लगा दिये गये है।

Rajat Mishra
  • Oct 22 2024 9:13PM

इनपुट- रवि शर्मा, लखनऊ

 
भारत सरकार की अति महत्वकांक्षी RDSS योजना के अन्तर्गत सम्पूर्ण प्रदेश के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं/परिवर्तकों/फीडरों पर स्मार्ट मीटर प्रतिस्थापित करने का कार्य सम्पादित किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत लगभग 3 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाये जाने हैं। जिसमें से अब तक 19 हजार फीडरों एवं 7800 परिवर्तकों पर स्मार्ट मीटर लगा दिये गये है। 
 
इस कार्य हेतु उ0प्र0पाकालि0 द्वारा 4 एजेंसिया नियुक्त की गयी है, जिनके द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में स्मार्ट मीटर प्रतिस्थापित करने का कार्य किया जायेगा। पूरे प्रदेश में अब तक लगभग 2700 सरकारी संयोजनों पर स्मार्ट मीटर स्थापित किये जा चुके है। इसी क्रम में आज दिनांक 22.10.2024 को उ0प्र0पाकालि0 के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल के गौतम पल्ली स्थित सरकारी आवासीय परिसर में मध्याचंल वि0वि0नि0लि0द्वारा स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं हेतु लाभप्रद है तथा समस्त उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर प्रतिस्थापित करने के कार्य में अपना सहयोग देने की अपील की गयी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार