सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

25 जून को "संविधान हत्या दिवस" घोषित कर... केंद्र सरकार ने आपातकाल बंदियों को दिया सम्मान- वीरेन्द्र सचदेवा

केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है।

Ravi Rohan
  • Jul 12 2024 7:44PM
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केन्द्र सरकार के द्वारा 25 जून को "संविधान हत्या दिवस" घोषित करने के फैसले का स्वागत किया है। शुक्रवार को उन्होंने ने कहा कि, देश में आज भी लाखों ऐसे लोग हैं जिनके जीवन पर परोक्ष या अपरोक्ष रूप से कांग्रेस की तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल का कुप्रभाव पड़ा है। हजारों राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं, सैकड़ों व्यापारी तक को कांग्रेस शासन ने जून 1975 से मार्च 1997 तक जेल में रखा। इसके कारण उनके भविष्य और व्यापार दोनों पर बुरा असर पड़ा था। जेलों में बंद किये गये हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर भी भयंकर दुष्प्रभाव पड़ा, कई लोगों ने अपना जीवन तक खो दिया।
सचदेवा ने कहा की, आज भारत सरकार के द्वारा 25 जून को "संविधान हत्या दिवस" घोषित किए जाने से, ऐसे हर व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलेगी जिसने आपातकाल को रोकने में बलिदान दिया था। हर वह व्यक्ति जिसके जीवन पर आपातकाल के काले-काल ने कुप्रभाव डाला था वह इस घोषणा को अपने सम्मान के रूप में देख रहा है।
मीडिया की आवाज को दबा दिया 
12 जुलाई से ऑफिशियली 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है। शाह ने पोस्ट शेयर कर कहा कि, "25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाता हुए देश में आपतकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने के निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण कराएगा। जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था।"
लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान
अमित शाह ने आगे कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है। जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्या यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया। संविधान हत्या दिवस हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा। ताकि कांग्रेस जैसी कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए। #SamvidhaanHatyaDiwas"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार