सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Uttarkashi Mosque Row: उत्तरकाशी में अवैध मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं पर पुलिस ने चलाई लाठी, आँसूगैस के गोले दागें

Uttarkashi Mosque Row: उत्तरकाशी में अवैध मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं पर पुलिस ने चलाई लाठी, आँसूगैस के गोले दागें

Ravi Rohan
  • Oct 24 2024 5:27PM

उत्तरकाशी में अवैध मस्जिद के खिलाफ संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल द्वारा आयोजित महारैली में अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई। बताया जा रहा है कि रैली के दौरान पथराव हुआ, जिससे कई पुलिसकर्मी और रैली में शामिल लोग घायल हो गए। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।

महारैली का आयोजन उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के निकट एक अवैध मस्जिद को हटाने के लिए किया गया था। स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर इस रैली का समर्थन किया। जब प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार से भटवाड़ी रोड की ओर बढ़े, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका।

इसी बीच, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें पथराव की घटनाएं हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुस्लिम समुदाय की ओर से पत्थर फेंके गए, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस उथल-पुथल में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, साथ ही स्वामी दर्शन भारती भी इस हंगामे में जख्मी हो गए।

गौरतलब है कि जिस मस्जिद के खिलाफ हंगामा हो रहा है, उसे जिला प्रशासन ने वैध करार दिया है। इस विषय पर 21 अक्टूबर को एक प्रेस नोट भी जारी किया गया था। सुदर्शन न्यूज के संवाददाता चैन सिंह असवाल से मिली जानकारी के अनुसार झड़प के दौरान कई प्रदर्शन कर रहें लोग पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए हैं।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार