सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Maharashtra Elections 2024: NCP शरद पवार गुट की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, बारामती में हुआ पवार vs पवार

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए NCP-SP ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची।

Ravi Rohan
  • Oct 24 2024 7:25PM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। एनसीपी (शरद पवार गुट) ने आज, गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 45 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने इस सूची का ऐलान किया है।

मतदान की तिथि 20 नवंबर

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। जैसे ही चुनाव की तिथि का ऐलान हुआ, राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। सीट शेयरिंग को लेकर पार्टियों के बीच सघर्ष भी नजर आ रहा है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे, और मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच होगा।

मौजूदा राजनीतिक स्थिति

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति सरकार कार्यरत है, जिसमें शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी और बीजेपी शामिल हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) का गठबंधन है। इस बार के चुनावों में काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

उम्मीदवारों की सूची

विधानसभा सीटों और उम्मीदवारों के नाम निम्नलिखित हैं:

1. इस्लामपुर - जयंत पाटिल
2. काटोल - अनिल देशमुख
3. घनसावंगी - राजेश टोपे
4. कराड नॉर्थ - बालासाहेब पाटिल
5. मुंब्रा - जितेंद्र आव्हाड
6. कोरेगांव - शशिकांत शिंदे
7. वास्मत - जयप्रकाश दांडेगांवकर
8. जलगांव ग्रामीण - गुलाबराव देवकर
9. इंदापुर - हर्षवर्धन पाटिल
10. राहुरी - प्राजक्ता तनपुरे
11. शिरूर - अशोक पवार
12. शिराला - मानसिंह नाइक
13. विक्रमगढ़ - सुनील भुसारा
14. करजग जामखेड - रोहित पवार
15. अहेरी - भाग्यश्री अत्राम
16. बानापुर - रुकुकुमार उर्फ बबलू चौधरी
17. मुरबाड - सुभाष पवार
18. घाटकोपर ईस्ट - राखी जाधव
19. अंबेगांव - देवदत्त निकम
20. बारामती - युगेंद्र पवार

इस सूची के माध्यम से एनसीपी ने अपने चुनावी मोर्चे को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार