सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Cyclone Dana: तेजी से तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान! कई राज्यों में कहर बरपाएगी 'दाना'... जानें कब होगा लैंडफॉल

चक्रवाती तूफान 'दाना' तेजी से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पूरी तैयारी कर ली गई है।

Rashmi Singh
  • Oct 24 2024 5:45PM

चक्रवाती तूफान 'दाना' को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सतर्कता बढ़ गई है। इस तूफान से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ओडिशा में एनडीआरएफ की 288 टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा राज्य के 14 जिलों से 10 लाख लोगों को सुरक्षित शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। 

बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान आज 24 अक्टूबर की शाम ओडिशा के तट से टकराएगा। जिसकी गति 110-120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस चक्रवाती तूफान के कारण ओडिशा और बंगाल में तेज हवाएं और भारी बारिश होगी।  24 से 26 अक्टूबर तक इस चक्रवात का असर कई राज्यों खासकर ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में देखने को मिलेगा। बता दें कि, ओडिशा के पुरी, खुर्दा, गंजाम और जगतसिंहपुर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बंगाल के दक्षिण 24 परगना और मिदनापुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी भी जारी की गई है। 

स्कूल भी बंद 

ओडिशा और पश्चिम बंगाल भयंकर चक्रवाती तूफान के लिए तैयार हैं, दोनों राज्यों की सरकारों ने खतरे वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है और संवेदनशील क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है। ओडिशा के 14 जिलों में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय समेत सभी शैक्षणिक संस्थान 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. जबकि बंगाल में सात जिलों में 26 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। 

समुद्री तटों पर धारा 144 लागू

दाना तूफान को देखते हुए ओडिशा सरकार ने आपदा राहत बल को तैनात करते हुए स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। पर्यटकों को समुद्र तट की ओर से जाने से मना किया गया है। समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी गई है। 

कहां है चक्रवाती तूफान 'दाना'?

बता दें कि, मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान "दाना" पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। यही स्थिति आज 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजे थी।

कहां होगा लैंडफॉल?

अनुमान है कि तूफान उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से दाना पुरी के बीच टकराएगा. 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि से 25 अक्टूबर की सुबह तक भितरकनिका और धमारा (ओडिशा) के पास सागर द्वीप पर भूस्खलन हो सकता है। इस दौरान 100-110 किमी से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

190 ट्रेनों को किया गया रद्द

तूफान दाना के मद्देनजर पूर्वी रेलवे अपने सियालदह मंडल में गुरुवार रात 8 बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 190 लोकल ट्रेन का परिचालन नहीं करेगा। 

भुवनेश्वर में भी उड़ान सेवाएं 16 घंटे के लिए निलंबित

चक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम से उड़ानों का परिचालन 16 घंटों के लिए निलंबित रहेगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने बयान में कहा है कि तूफान दाना के कारण 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे तक हवाई अड्डे का परिचालन निलंबित रहेगा. भुवनेश्वर हवाई अड्डे से रोज 100 से अधिक फ्लाइट का संचालन होता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार