सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पश्चिम बंगाल में गरजे अमित शाह, “2026 में अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण लगाया जाएगा”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में कहा कि 2026 में अगर राज्य में बीजेपी सत्ता में आती है तो अवैध घुसपैठ पर नियत्रंण लगाया जाएगा।

Ankur Pratap
  • Oct 27 2024 5:12PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में कहा कि 2026 में अगर राज्य में बीजेपी सत्ता में आती है तो अवैध घुसपैठ पर नियत्रंण लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शांति तभी संभव है जब बंग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार के उद्घाटन करने पहुंचे थे।

घुसपैठ रुकेगी तो ही बंगाल में शांति लौटेगी  

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता 2026 में परिवर्तन लाएं। हम तभी राहत की सांस लेंगे जब हम सत्ता में आने पर घुसपैठ रोकेंगे। घुसपैठ रुकेगी तो ही पश्चिम बंगाल में शांति लौटेगी। लैंड पोर्ट अथॉरिटी कई विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने साथी मंत्री शांतनु ठाकुर से पूछा कि बांग्लादेश से कितने लोग इलाज के लिए आते हैं? तो उन्होंने कहा कि कल्याणी एम्स में लगभग हर दिन कम से कम पांच से छह हजार लोग इलाज के लिए आते हैं। फलस्वरूप हमारी आय बढ़ती है।

अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने आंतरिक सुरक्षा, सीमाओं की सुरक्षा और खेलों में कई नई शुरुआत की है। इतना ही नहीं, उन्हें तार्किक परिणति तक पहुंचाया और सफल बनाया। पिछले 10 वर्षों में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ने प्रगति की है। इससे क्षेत्र की समग्र समृद्धि में मदद मिलेगी। गृह मंत्री ने कहा कि लैंड पोर्ट पेट्रापोल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा लैंड पोर्ट है। ये भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य के लिए एक अहम प्रवेश द्वार है। अमित शाह ने कहा कि 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी जी ने विभिन्न क्षेत्रों में नई शुरुआत की है। स्वास्थ्य योजना में प्रत्येक को पांच लाख रुपये का लाभ मिलते हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट का फायदा बंगाल के लोगों को नहीं हो रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार