सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब मनाई जाएगी दीपावली... जानें गोवर्धन पूजा और भाई दूज की सही तारीख

दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है, जो 5 दिनों तक चलता है।

Rashmi Singh
  • Oct 27 2024 2:13PM

दिपों का त्योहार दिवाली नजदीक है, देशभर में इसकी तैयारियां पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रही हैं। इस बार दिवाली से जुड़े पांच त्योहारों की तारीखों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दिवाली पर्व की निश्चित तिथि को लेकर देशभर के विद्वानों और ज्योतिषियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। 

31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली 

दिवाली मनाने की तारीख गुरुवार, 31 अक्टूबर है। दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। प्रदोष काल के बाद की तिथि 31 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे से 6:15 बजे तक है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। घरों और हमारे शहर को दीपों की रोशनी से भव्य रूप से सजाया जाता है। 

वहीं, इस बार गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जाएगी। गोवर्धन पूजा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से संबंधित पूजा संपन्न की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

5 दिवसीय दिवाली त्योहार के आखिरी दिन भाई दूज मनाने की परंपरा है। इस बार उत्तर प्रदेश में भाई दूज 3 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन बहनों द्वारा अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए उन्हें घर पर खाना खिलाने की परंपरा है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण राक्षस नरकासुर को हराने के बाद अपनी बहन सुभद्रा से मिलने आए थे और तभी से दिवाली त्योहार के आखिरी दिन को भाई दूज के रूप में मनाने की परंपरा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार