सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Oct 24 2024 6:34AM

गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

 मेष (Aries)- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने जायेंगे।  घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा, साथ में मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी खास काम को लेकर परिवार वालों को आपसे उम्मीदें रहेंगी। आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे लेकिन आप पर काम का दबाव बढ़ेगा।

 वृष (Taurus)- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने के संकेत हैं। इस राशि के कला छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से किसी विषय पर चली आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जाएगी। सुबह-सुबह योग करने की आदत आपको फिट रखेगी। आपको बिजनेस से जुड़े सुनहरे मौके मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम में लाभ मिलेगा।

 मिथुन (Gemini)- आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसरों से जुड़े हैं उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। इस राशि के स्टेशनरी विक्रेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मेहनत सफल होगी।

 कर्क (Cancer)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार से जुड़ी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जल्द ही आपको अधिक धन कमाने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे, आप अपनी पसंद का कोई उपहार दे सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना टल सकती है।  आपको अपने सामान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए। जरूरतमंदों को कपड़े दान करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

 सिंह (Leo)- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपके कुछ काम पूरे होंगे और उनसे बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया भी मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।  आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। मां लक्ष्मी को सिन्दूर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

 कन्या (Virgo)- आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा. आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर जाना आपको ख़ुशी देगा। धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है. आपको अपनी कार्यकुशलता के दम पर आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने से आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरों के लिए आज का दिन लाभकारी है।  कार्य में सफलता सुनिश्चित होगी। देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

 तुला (Libra)- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।  दोस्तों से बेहतर सलाह मिलने से आपका काम आसान हो जाएगा। साथ ही सेहत अच्छी रहने से आपका मन काम में भी लगेगा।  आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचेंगे। आप जरूरतमंद लोगों की ओर मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं उन्हें आज कुछ नया डिजाइन करने को मिल सकता है, उनकी मेहनत रंग लाएगी।  वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल दान करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

 वृश्चिक (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीका अपनाने से काम आसान हो जाएगा। इस राशि के जिन लोगों के पास रेस्टोरेंट हैं, उनके लिए अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर पर मेहमानों के आगमन से आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको अपने करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है, साथ ही आपका सकारात्मक रवैया आपके करियर को बेहतर बनाने में मदद करेगा। गाय को रोटी खिलाएं, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

 धनु (Sagittarius)- आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लेकर आया है। आपके प्रसन्न व्यवहार से घर में रौनक का माहौल रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है, काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। उचित योजना से आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर मिलेंगे।  मंदिर में दही दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

 मकर (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपने रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को करियर के क्षेत्र में अपने शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने से आप किसी बड़ी समस्या से बच जाएंगे। काम की अधिकता आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आप स्वस्थ आहार की योजना बनाएंगे, इससे आप तरोताजा रहेंगे। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके साथ सब अच्छा रहेगा। 

 कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा, परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप फिट और स्वस्थ रहेंगे।  इस राशि के छात्रों को आज अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपसे जुड़ने का प्रयास भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर मौके मिलेंगे। इस राशि के आईआईटी स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। मां लक्ष्मी को फूल चढ़ाएं, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

 मीन (Pisces)- आज आपमें भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। आप कुछ रचनात्मक कार्य करेंगे और आपको प्रगति के कई मौके भी मिलेंगे। आपको व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है।  स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में सलाह-मशविरे से आगे बढ़ने से समझ बढ़ेगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। मछलियों को दाना डालें, जीवन में आपकी प्रगति सुनिश्चित होगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार