सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Assembly By Poll Result: 7 राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरु, हिमाचल के देहरा सीट से BJP आगे

बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेंत 7 राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर बुधवार को उपचुनाव कराए गए। इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है।

Rashmi Singh
  • Jul 13 2024 9:20AM

बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के13 विधानसभा सीटों पर बुधवार को उपचुनाव कराए गए। इन 7 राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। सभी सीटों के नतीजे आज घोषित  हो रहे है। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत कई दिग्गज मैदान में है। 

इन जगहों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों की मृत्यु या इस्तीफा के कारण खाली हुए पदों के कारण हो रहे है। इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा 78.38% वोटिंग मध्य प्रदेस की अमरवाड़ा में हुई थी। वहीं पश्चिम बंगाल के बागदा सीट पर 65.15% वोटिंग हुई थी। राजयगंज सीट पर 67.12%, मानिकतला सीट पर 51.39% और राणाघाट दक्षिण सीट पर 65.37% वोटिंग हुई थी। बिहार की एक मात्र सीट रूपौली में 51.14 % वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर 65.78 %, नालागढ़ सीट पर 75.22 %, देहरा सीट पर 63.89 % वोटिंग हुई थी।

MP की अमरवाड़ा में बीजेपी आगे

 बता दें कि, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है।पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा विधानसभा मौजूद है।यहां पर बीजेपी अभी आगे चल रही है। बीजेपी उम्मीदवार राजा कमलेश प्रताप शाह 1761 वोट से आगे हैं।

हिमाचल की देहरा सीट से BJP ने बढ़ाई बढ़त

 हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी उम्मीदवार होशियार सिंह पहले राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस उम्मीदवार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से 250 से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

जालंधर में AAP ने बनाई बढ़त

 वहीं जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर हैं, जो 2200 वोटों से पीछे चल रही हैं।

सात राज्यों की इन 13 सीटों पर उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे

 मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, बिहार की रूपौली, पंजाब की जालंधर वेस्ट,  उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, तमिलनाडु की विक्रावंदी और पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदा, मणिकताला के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे घोषित किए जाएंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार