सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Maharashtra Assembly Election: बोले सीएम शिंदे, “शानदार बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी महायुति गठबंधन”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के चलते महायुति गठबंधन शानदार बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा।

Ankur Pratap
  • Oct 25 2024 8:54PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के चलते महायुति गठबंधन शानदार बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि शिवसेना अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द जारी करेगी।

कोपरी-पंचपाखड़ी सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम शिंदे

शिवसेना ने इस हफ्ते की शुरुआत में 45 उम्मीदवारों की पहली सूची पेश की। मुख्यमंत्री शिंदे ठाणे की कोपरी-पंचपाखड़ी सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने विकास कार्यों और कल्याणकारी पहलों के दम पर शानदार बहुमत से सत्ता में लौटेंगे। शिंदे ने यह भी स्पष्ट किया कि महायुति के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है और सभी चर्चाएं आपसी सहमति से हो रही हैं। महायुति में शिंदे की शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।

धनुष और तीर का स्ट्राइक रेट 47 फीसदी था

शिंदे से जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी चुनावों में प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) से बेहतर प्रदर्शन करेगी, तो उन्होंने कहा, धुनष और तीर (उनकी पार्टी का चिह्न) और जलती मशाल (शिवसेना-यूबीटी का चिह्न) का मुकाबला लोकसभा चुनावों में तय हो चुका है। धनुष और तीर का स्ट्राइक रेट 47 फीसदी था, बकि जलती मशाल का 40 फीसदी था।

सीएम शिंदे ने क्या कहा?

सीएम शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार अपने प्रदर्शन के आधार पर जीत हासिल करेगी। शिंदे ने कहा, हमारी बहनें अपने भाइयों को समर्थन देंगी और विपक्ष को सत्ता में नहीं आने देंगी, जो लड़की बहिन योजना को खत्म  करना चाहता है। राज्य की 288 सीटों वाली विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। इसके तीन दिन बाद मतगणना की जाएगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार