सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

योगी सरकार के 8 साल पूरे, प्रभारी मंत्री ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड; गिनाई उपलब्धियां

उप्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर आज मंगलवार को आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में तीन दिवसीय मेले का आयोजन हुआ।

Rajat Mishra
  • Mar 25 2025 8:12PM

इनपुट- रजत के. मिश्र, लखनऊ, twitter- rajatkmishra1

 
उप्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर आज मंगलवार को आईटीआई ओपन ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में तीन दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोहा, वही सरकारी योजनाओं के संगम ने लाभार्थियों को कई सौगातें दी। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार संग फीता काटकर व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
 
इसके बाद सरकार की उपलब्धियों पर जारी एक पुस्तिका का विमोचन किया। सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति' पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री और महाकुम्भ प्रयागराज के सफल आयोजन पर केंद्रित लघु फिल्म देखी और सुनी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने अपार समर्थन देने के लिए आमजनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आठ वर्षों में किसान के उत्थान के लिए, बेरोजगारों को रोजगार देना, परंपरागत उद्यमिता को आगे बढ़ाया गया, मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए जो कार्य किए गए। आज प्रदेश विकास की उदाहरण बनकर उभरा है। प्रदेश वही है, जनता वही है, सिस्टम वही है, सिर्फ सरकार बदलने मात्र से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उप्र ने विकास, अधोसंरचना, निवेश, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं में ऐतिहासिक प्रगति की है। यह ‘नए उत्तर प्रदेश’ के आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की एक सशक्त आधारशिला है।
 
प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। देश की जीडीपी में यूपी का अहम योगदान है। आज यूपी में बड़े पैमाने पर ना केवल निवेश के प्रस्ताव आए बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने पर भी काम हुआ है। महाकुंभ प्रयागराज में सनातन की संस्कृति का वैभव को पूरे विश्व में देखा है। प्रभारी मंत्री ने उन योजनाओं को भी रेखांकित किया, जिनमें प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। 08 वर्ष के कार्यकाल में सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों की कल्याण और प्रदेश को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए काम हुआ है। रोड, एयर और जल कनेक्टिविटी में कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रदेश आगे बढ़ा है। प्रदेश में आज कानून का राज है, जहां जनमानस सुरक्षित महसूस कर रहा है। आज उप्र की कानून व्यवस्था की मिसाल पूरे भारत में दी जाती है। प्रशासन योजनाओं के बेहतर क्रियावयन करते हुए इसे जनमानस तक पहुंचाने में प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। उन्होंने जनमानस के बीच योजनावार आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने जिले के मेडिकल कॉलेज, छोटीकाशी कॉरिडोर जैसी अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियो का भी जिक्र किया।
 
कार्यक्रम में भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने सरकार की उपलब्धियां को रेखांकित किया। योजनाओं के माध्यम से आम आदमी की जिंदगी में बदलाव की पूरी कहानी बताई। सरकार ने अंत्योदय के मंत्र को जमीन पर सरकार किया। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उनके जीवन स्तर को उठाने का काम किया। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने भी सरकार की उपलब्धियां की जानकारी दी।
 
प्रभारी मंत्री ने किया स्टालों का अवलोकन-
 
प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर सेवा, सुरक्षा व सुशासन की उपलब्धियां तीन दिवसीय मेले में दिखी। तीन दिवसीय मेले में यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर आधारित सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अफसरो के साथ सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि मेले में आने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का न केवल जानकारी दे बल्कि उन्हें योजना से जोड़कर उनके जीवन सुगम बनाया जाए। मेले में सभी विभागों के 40 से अधिक स्टॉल के माध्यम से उपलब्धियाें के साथ योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाल विकास पुष्टाहार विभाग की अगुवाई में 05 में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई संस्कार एवं पांच शिशुओ को गोद में लेकर खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उन्होंने नन्हे शिशुओं को दुलार भी किया।
 
लाभार्थियों को दी इन योजनाओं की सौगातें-
 
प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत राजकीय आईटीआई के 10 छात्रों को टैबलेट का वितरण किया। पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत कलीमुन्निशा को 13.50 लाख, अंकुर गोस्वामी 17.50 लाख, पुष्पा देवी को 5.80 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय कृषि विकास औगानिक विकास योजना के तहत शत्रोहन सिह को केला 4.00 हे.फसल के लिए 122952/- अनुदान, सुन्दर सिंह को केला की 2.50 हे.फसल के लिए 76845/- अनुदान धनराशि डीबीटी के जरिए उनके खाते में प्रदान की गई। छह पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी एवं पांच लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रदान किया। तीन किसानों को फॉर्म मशीनरी बैंक का वितरण किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार