बिकवा दिया बेंगलुरु का घर, सऊदी अरब में बलात्कार; राजस्थान की अनाथ हिन्दू महिला से सहारनपुर में भी गैंगरेप... आरोप- इस्लाम कबूलने का दबाव और चाकू के घाव भी दबा गई पुलिस
वसीम ने राजस्थान की हिन्दू महिला को सऊदी अरब में बनाया हवस का शिकार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ के रहने वाले वसीम ने राजस्थान की रहने वाली हिन्दू लड़की को नाम बदल कर अपने प्यार के जाल में फँसाया। पीड़िता की जमीन बिकवा दी गई और सऊदी अरब ले जाया गया। जैसे-तैसे वह लौट कर भारत आई तो उसके साथ गैंगरेप हुआ। अब महिला पर इस्लाम कबूल करने का भी दबाव बनाया जा रहा है। इन तमाम करतूतों में वसीम के अन्य परिजन भी शामिल हैं। जिला पुलिस पर भी पीड़िता को 3 माह से अधिक समय तक दौड़ाने का आरोप है। अब हिन्दू संगठनों ने इस घटना को ले कर मोर्चा खोल दिया है।
यह घटना सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र कोतवाली देहात की है। 21 मार्च 2025 को यहाँ ब्राह्मण वर्ण की एक हिन्दू महिला ने एसएसपी को शिकायत सौंपी है। महिला ने बताया कि वो अनाथ है जिसके माता-पिता की बहुत पहले मौत हो चुकी है। रोजी-रोटी चलाने के लिए मूलतः राजस्थान की इस महिला ने कर्नाटक के बंगलुरु में ब्यूटी पॉर्लर खोल रखा था। साल 2019 में पीड़िता को इंस्टाग्राम पर राजू राठौर नाम की प्रोफ़ाइल वाले ने सम्पर्क किया। कुछ समय के अंदर दोनों में बातचीत होने लगी।
2 साल के अंदर राजू राठौर ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फँसा लिया। इसी दौरान उसने बताया कि वो सऊदी अरब में नौकरी करता है। साल 2021 में राजू ने पीड़िता के आगे शादी का प्रस्ताव रखा। उसने महिला को सऊदी अरब में नौकरी, शादी व पॉर्लर खुलवाने जैसे झाँसे दिए। राजू राठौर की बातों में आ कर पीड़िता बंगलुरु में अपना घर व अन्य सम्पत्तियाँ बेच कर सऊदी अरब पहुँच गई। सऊदी अरब में पीड़िता को पता चला कि जिसे वो राजू राठौर समझ रही थी वो असल में वसीम है।
पीड़िता को इस्लामी मुल्क में बुला कर वसीम अपने असल रूप में आ गया। उसने महिला का पासपोर्ट और अन्य तमाम कागजात छीन लिए। साथ लाया गया पैसा भी हड़प लिया। आरोप है कि लगातार 3 महीने तक वसीम ने वहाँ पीड़िता का बलात्कार किया। इसी दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली गई। इसी को वायरल करने की धमकी देते हुए वसीम ने पीड़िता को लगातार अपनी हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता के अनुसार 3 माह में जब वसीम ने पीड़िता के सारे पैसे हड़प लिए और कई बार बलात्कार कर लिया तो उसे बिना काम का बता कर वापस बंगलौर भेज दिया। महिला के भारत लौटने के बाद भी सऊदी अरब से वसीम फोन पर कहीं कार्रवाई न करने के लिए धमकाता रहा। इसी धमकी से डरी महिला काफी दिनों तक चुप बैठी रही। साल 2024 में वसीम के अब्बा सलीम की कॉल पीड़िता के पास आई। उसने पीड़िता को सहारनपुर बुलाया और अपनी बहू बना कर रखने का भरोसा दिया।
एक बार फिर से पीड़िता आरोपितों के परिजनों की बातों में आ गई। वह वसीम के गाँव घानाखंडी पहुँच गई जो कि सहारनपुर के कोतवाली देहात थानाक्षेत्र में मौजूद है। 4 नवंबर 2024 को वसीम के अब्बा सलीम ने 10 रुपए के एक स्टाम्प पर पीड़िता के कुछ कागज बनवा डाले। इन कागजों में सलीम ने पीड़िता को अपनी बहू दिखाया। साजिश को अमली जामा पहनाने के लिए सलीम एंड कम्पनी ने पीड़िता को अपने घर में एक कमरा भी रहने के लिए दे दिया।
पीड़िता का दावा है कि वसीम के तमाम परिजनों ने शुरू से ही उनके खिलाफ नफरत की भावना रखी। घर में रखने के दौरान 12 दिसंबर 2024 को वसीम के घर वालों ने पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। पीड़िता का इंकार वसीम के परिजनो को नागवार गुजरा। 13 दिसंबर को वसीम के पारिवारिक सदस्य फरमान और पीरू ने मिल कर पीड़िता से गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। अगले दिन 14 दिसंबर को पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को अपने साथ हुए इस अपराध की सूचना दी।
आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को अनदेखा कर दिया। तमाम मिन्नत के बावजूद महिला का मेडिकल परीक्षण भी नहीं करवाया गया। अपने पुलिस को भी कुछ न बोलता देख कर आरोपितों के हौसले और बढ़ गए। इन सभी ने 4 फरवरी 2025 को हिन्दू पीड़िता के घर में घुस पर हमला किया। इस हमले में चाकूबाजी हुई जिस से पीड़िता घायल हो गई। हमले के बाद आरोपित पीड़िता को धमकाते हुए वहाँ से चले गए।
महिला के मुताबिक हमले एक बाद वह एक बार फिर से पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने गई। इस बार भी पुलिस ने पीड़िता की एक न सुनी। एसएसपी से पीड़िता ने माँग की है कि आरोपित वसीम और उसके अन्य परिजनों पर कठोर कार्रवाई की जाए। सहारनपुर के हिंदूवादी कार्यकर्ता विजयकांत चौहान ने अपने संगठन के साथ पीड़िता के लिए न्याय की माँग उठाई है। उन्होंने एलान किया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प