सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

West Asia Unrest: भारत की पश्चिम एशिया में आर्थिक- राजनीतिक भूमिका बहुत महत्वपूर्ण- इजरायली राजदूत रूवेन अजर

भारत में इजरायली के राजदूत रूवेन अजर ने कहा कि, इजराइल के भारत के साथ अच्छे संबंध है और उसे भारत द्वारा आत्मरक्षा के लिए गए समर्थन से प्रोत्साहन मिला है।

Rashmi Singh
  • Oct 22 2024 9:30AM

भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने आर्थिक और राजनीतिक रूप से पश्चिम एशिया में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। रूवेन ने कहा कि, 'इजराइल के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं और वह आत्मरक्षा के लिए भारत के समर्थन से प्रोत्साहित है।'

भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध- इजरायली राजदूत रूवेन अजार

भारत से इजरायल की उम्मीद के बारे में पूछे जाने पर अजार ने कहा कि, 'भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध है। हमें इस तथ्य से प्रोत्साहित है कि भारत ने आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन किया है। मेरा मानना है कि भारत को पश्चिम एशिया में बहुत बड़ी भूमिका निभा रही है। क्योंकि वे आर्थिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।'

PM मोदी ने सबसे पहले की थी हमले की निंदा

बता दें कि, जब पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला किया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हमले की निंदा करने वाले पहले विश्व नेताओं में से थे। वहीं, भारत ने भी युद्धविराम और सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान किया है। भारत ने लंबे समय से चल रहे इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के लिए 'दो-राज्य समाधान' का भी समर्थन किया। 

हमास प्रमुख याह्या सिनवार की हत्या पर, राजदूत ने 7 अक्टूबर के हमलों के बाद इजरायल के चल रहे प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि, इजराइल हमास को खत्म करने में कामयाब रहा है। लेकिन गाजा और लेबनान में और अधिक कार्रवाई की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, 'हम बिना उकसावे के किए गए इस हमले के खिलाफ खुद का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। सात अक्तूबर को हुए भयानक हमले में कई नागरिक हताहत हुए। हम हमास की सैन्य मशीनरी को नष्ट करने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अभी भी गाजा और लेबनान में भी कुछ काम करना बाकी है। हम ऐसी स्थिति में आने की उम्मीद कर रहे हैं जिसमें हमारे समुदाय वापस जा सकें और दक्षिण तथा उत्तर दोनों में किसी भी खतरे से मुक्त रह सकें। हमारे पास इसे हासिल करने के लिए बहुत संकल्प है।'

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार